पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत को भावभीनी विदाई, कौशाम्बी स्थानांतरण पर हुआ समारोह

पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत को भावभीनी विदाई, कौशाम्बी स्थानांतरण पर हुआ समारोह

पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत को भावभीनी विदाई, कौशाम्बी स्थानांतरण पर हुआ समारोह

मुजफ्फरनगर, 31 मार्च 2026। जनपद मुजफ्फरनगर में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के कौशाम्बी जनपद में पुलिस अधीक्षक पद पर स्थानांतरण के उपलक्ष्य में रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा सहित पुलिस विभाग के अनेक अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया और उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी।

समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सत्यनारायण प्रजापत को फूलमाला पहनाकर, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट किया गया तथा उनके कार्यकाल में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उन्होंने कहा कि प्रजापत ने अपने कार्यकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, जिला कारागार अधीक्षक अभिषेक चौधरी, पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी खतौली रामआशीष यादव, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर सिद्धार्थ के मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार, क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत वाजपेई, क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र नागर, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह, क्षेत्राधिकारी जानसठ रूपाली राय चौधरी एवं क्षेत्राधिकारी कार्यालय ऋषिका सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का वातावरण भावुक रहा, जहां सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रजापत के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके सरल, मिलनसार एवं कर्तव्यपरायण व्यक्तित्व की सराहना की। अंत में उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विदाई दी गई।