जिला कारागार की पाकशाला, अस्पताल, पुरुष बैरक व महिला बैरक का किया गया निरीक्षण।

जिला कारागार की पाकशाला, अस्पताल, पुरुष बैरक व महिला बैरक का किया गया निरीक्षण।

जिला कारागार की पाकशाला, अस्पताल, पुरुष बैरक व महिला बैरक का किया गया निरीक्षण।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

__________________________ मुजफ्फरनगर 31 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त कलेन्डर के अनुसार बीरेन्द्र कुमार सिंह, माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा व अन्य प्रशासनिक अधीकारी द्वारा जिला कारागार की पाकशाला, अस्पताल, पुरुष बैरक व महिला बैरक का निरीक्षण किया गया। श्री डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, व लीगल एंड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम के अधिवक्तागण के द्वारा उपस्थित दोषसिद्ध बंदियों को संवैधानिक व विधिक अधिकारों की जानकारी दी गयी तथा उन्हे अवगत कराया गया कि बन्दी अपने विधिक अधिकारो के प्रति जागरूक हो। श्री डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , द्वारा कैदियों से उनकी समस्याए सुनी गयी तथा अवगत कराया गया कि दोषसिद्ध बंदियो को माननीय उच्च न्यायालय में अपील दाखिल करने में कोई भी कानूनी समस्या होने पर अधीक्षक जिला कारागार के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर, को अवगत कराने अथवा आवेदन पत्र देने का कथन किया गया जिस पर कार्यवाही किये जाने की बात कही गयी। अधीक्षक जिला कारागार को निर्देशित किया गया कि जिन बन्दियों के मामले ई-जेल लोक अदालत / जेल लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित हो सकते है उनकी सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित करें जिससे उनके मामलों का शीघ्र निस्तारण हो सकें। श्री डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिन बंदियों की जमानत याचिका अधीनस्थ न्यायालय द्वारा हो चुकी हो उन्हे विधिक सहायता प्रदान की गई।