देवबंद में श्रीबालाजी जन्मोत्सव पर बडे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई भव्य एवं विशाल शोभायात्रा

देवबंद में श्रीबालाजी जन्मोत्सव पर बडे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई भव्य एवं विशाल शोभायात्रा

देवबंद में श्रीबालाजी जन्मोत्सव पर बडे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई भव्य एवं विशाल शोभायात्रा

जय श्रीबाला जी के उद्घोष से गूंज उठा देवबंद

शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण श्री बालाजी महाराज का स्वर्णिम रथ रहा, जिसे श्रद्धालु रस्सों की मदद से खींचकर चल रहे थे

शोभायात्रा में कीर्तन मंडलियां बाबा के भजनों का विशेष गुणगान करते हुए चल रही थी

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद में श्रीबालाजी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में बैंडबाजों व मनोरम झांकियों के साथ विशाल एवं भव्य शोभायात्रा बडे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षणश्री बालाजी महाराज का स्वर्णिम रथ रहा। जिसे श्रद्धालु रस्सों की मदद से खींचकर चल रहे थे। साथ ही कीर्तन मंडलियां बाबा के भजनों का विशेष गुणगान करते हुए चल रही थी। श्री बालाजी धाम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित शोभायात्रा के मुख्य अतिथि मंत्री बृजेश सिंह रहे, उद्घाटन समाजसेवी विनोद गुप्ता ने किया। बालाजी महाराज की आरती योगेंद्र गोयल व आशुतोष गुप्ता ने संयुक्त रूप से की। माल्र्यापण मुजफ्फरनगर के राधेश्याम गर्ग और प्रसाद रथ अर्पण मोनिका गोयल व प्रवीण गोयल मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल रही। श्री बालाजी महाराज के स्वर्णिम रथ को श्रद्धालु रस्सों से अपने हाथों से खींचकर चल रहे थे। महिलाओं की कीर्तन मंडली गुलाल से होली खेलते हुए बाबा के भजनों पर नृत्य कर रही थी। शोभायात्रा श्रीरामलीला मैदान स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर देवबंद से आरंभ होकर एमबीडी चौक, मोहल्ला नेचलगढ़, शास्त्री चौक, सुभाष चौक, रेलवे रोड और मेन बाजार से होते हुए श्री बालाजी धाम मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। वहीं शोभायात्रा में सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की व्यवस्था चाक- चौबंद रही। इस मौके पर ट्रस्ट अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता, महामंत्री विजय मंगल, कोषाध्यक्ष हरिकिशन सिंघल, उपाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, मंत्री मनोज गर्ग, सह कोषाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, नरेंद्र त्यागी, पंकज अग्रवाल, शिवकुमार वर्मा, दीपक गर्ग, पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता,
अनुराग सिंघल, वरिष्ठ समाजसेवी अशोक गुप्ता, अजय गर्ग, पंकज गुप्ता, राजीव गुप्ता, अनुज गर्ग, राजेश अजमानी, योगेंद्र गोयल, आशुतोष गुप्ता, नरेश शर्मा समेत भारी संख्या में श्रद्धालुगण शामिल रहे।