देवबंद में उपकारागार का जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

देवबंद में उपकारागार का जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

देवबंद में उपकारागार का जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान डीएम-एसएसपी ने जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बंदियों की सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया

अधिकारियों द्वारा संबंधित स्टाफ को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने एवं व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)। जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल एवं एसएसपी सहारनपुर अभिनंदन सिंह ने देवबंद में स्टेट हाईवे पर स्थित जिला उपकारागार का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम-एसएसपी ने जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बंदियों की सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा संबंधित स्टाफ को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने एवं व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जेल परिसर में सतर्कता बनाए रखने, नियमित चेकिंग एवं संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कारागार स्टाफ भी उपस्थित रहा। जेलर सुरेश पाल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संतुष्टि जताई है।