पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए करते तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किये गये ताबें के तार व एक बाइक बरामद की

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना सरसावा पुलिस ने चोरी की घटनाओ का खुलासा करते हुए करते तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किये गये ताबें के तार व एक बाइक बरामद की है।
जानकारी के अनुसार 31 मार्च को वादी सेठपाल पुत्र हरिराम निवासी ग्राम कादरगढ़ थाना सरसावा की लिखित तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ वादी के खेत में लगे नलकूप के 36 फीट लम्बी बिजली की तार चोरी कर ले जाने, विगत 03 अप्रैल को वादी शफीक पुत्र वहीद निवासी मौहल्ला मिर्धान कस्बा व थाना सरसावा की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ मोटर साइकिल चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे मुकदमा पंजीकृत किया गया था। सरसावा थाना प्रभारी प्रवेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उनके व उपनिरीक्षक महेश सिंह, अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमों में चोरी की घटनाओ का खुलासा करते हुए प्रकाश में आये तीन वांछित चोरों विवेक उर्फ राजन पुत्र अश्वनी शर्मा निवासी ग्राम मंधौर थाना सरसावा, अमनदीप उर्फ दीपा पुत्र फकीर सिह निवासी मौ0 राधास्वामी कालोनी कस्बा व थाना सरसावा, आदेश पुत्र प्रमोद कुमार निवासी ग्राम मंधौर थाना सरसावा को बुढेडा रोड से अहमदपुर सादात को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से एक थैली में तांबे के तार कुल वजन 504 ग्राम व एक बाईक बरामद कर मुकदमो में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी । गिरफ्तार अभियुक्तगण अभ्यस्त किस्म के शातिर अपराधी है जिनके विरुद्ध थाना सरसावा पर चोरी व अन्य गम्भीर धाराओं में पूर्व से मुकदमें पंजीकृत है।

Subscribe to my channel