श्री ब्राह्मण सभा के संरक्षकों ने किया बैठक का आयोजन
श्री ब्राह्मण सभा के संरक्षकों ने किया बैठक का आयोजन

श्री ब्राह्मण सभा के संरक्षकों ने किया बैठक का आयोजन
.
उमेश गुप्ता जी न्यूज़ इंडिया।प। उत्तर प्रदेश प्रभारी
संगठन की नई कार्यकारिणी बनाने के निर्देश दिए
. पंकज शर्मा को बनाया गया संगठन का कार्यवाहक अध्यक्ष
. 12 अप्रैल को केवी रायल सोसायटी स्थित मीटिंग हाल में होगा कार्यकारिणी का गठन व स्वागत समारोह
चन्दौसी। श्री ब्राह्मण सभा के संगठन विस्तार के लिए संरक्षकों ने आवश्यक बैठक का आयोजन किया। जिसमें संगठन की मजबूती पर बल देते हुए नई कार्यकारणी गठन के निर्देश दिए। साथ ही पंकज शर्मा को कार्यवाहक अध्यक्ष घोषित किया। वहीं 12 अप्रैल को नई कार्यकारिणी के स्वागत समरोह व 19 अप्रैल को श्री परशुराम शोभायात्रा की रुपरेखा तय की गई।
रविवार को गणेश कालोनी गली नंबर 10/2 में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए कहा कि श्री ब्राह्मण सभा नगर का सबसे पुराने संगठनों में से एक है। जिसके द्वारा दशकों से भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जा रही है। वर्तमान समय में संगठन को कमजोर करने का कार्य किया गया है। जिससे समाज में गलत संदेश गया है। लेकिन अब संगठन को मजबूती देने का कार्य किया जायेगा। युवाओं को संगठन की मुख्यधारा से जोड़ा जायेगा। जिससे संगठन आगामी समय में अपनी प्रमुख उपस्थिति दर्ज करा सके। इस दौरान राजेन्द्र कुमार शर्मा राजा ने कहा कि श्री ब्राह्ममण सभा के आरंभ से ही जुडा हुआ हूं। संगठन को मजबूत करने के लिए समाज के काफी बड़े वर्ग ने समय-समय पर योगदान दिया था। सभा ने नगर के आलावा आस-पास के क्षेत्र में काफी कार्य किए। नगर में श्री परशुराम शोभायात्रा का आरंभ कराया। अब संगठन को विस्तार की जरुरत है। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए संगठन की मुख्यधारा से जुड़ने को कहा। बहजोई निवासी गौरव कांत शर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज सभी समाज को साथ लेकर चलता है। ऐसे में उसको मजबूत स्थिति में रहना चाहिए। ब्राह्मण समाज के युवाओं को आगे बढ़कर आना चाहिए। उन्होंने संगठनों के विस्तार पर अपनी महत्वपूर्ण राय भी रखी। जिसकी सभी ने सराहना की। इसके साथ ही विकास उपाध्याय, मनीष शर्मा, विकास मिश्रा एड., संजीव शर्मा आदि ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन को गति देने की बात कही। साथ ही 19 अप्रैल को श्री परशुराम जन्मोत्सव पर नगर में निकाली जानी वाली शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए ब्राह्मण समाज से अपील की। वहीं श्री ब्राह्मण के संरक्षक राम कुमार शर्मा व रामाशंकर गौड़ ने नई कार्यकारिणी घोषित करने के निर्देश देते हुए गणेश कालोनी निवासी पंकज शर्मा को नगर कार्यवाहक अध्यक्ष बनाने पर संस्तुति प्रदान की। साथ ही बताया कि आगामी 12 अप्रैल को सीता रोड़ स्थित केवी रायल सोसायटी के हाल में कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही शपथ ग्रहण भी होगा। बैठक में मौजूद सभी लोगों से आग्रह किया गया कि कार्यक्रम में समाज के लोगों को भी एकत्र कराया जाये। जिससे समाज की समस्याओं पर मंथन भी हो सके। बैठक में मुख्य रुप से दिनेश शर्मा, आशोक पाठक, राम कुमार शर्मा, रामा शंकर गौड़, राजेन्द्र कुमार शर्मा राजा, डा. जयशंकर दुबे, संजीव शर्मा, शिवराम वत्स, अभिनव शर्मा, पंकज शर्मा, अश्विनी कुमार शर्मा, विजय शर्मा, उमाकांत शर्मा, रमाकांत शर्मा, राहुल शर्मा, दीपक शर्मा, निशांत शर्मा, सभासद निशांत शर्मा, शुभम शर्मा, मनीष शर्मा, गुड्डू पंडित, विकास कुमार मिश्रा, आचार्य ऋतुपर्ण शर्मा, राकेश शर्मा, आदित्य शर्मा, निशांत शर्मा आदि मौजूद रहे।

Subscribe to my channel