पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 500 ग्राम अवैध चरस बरामद

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना मण्डी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500 ग्राम अवैध चरस बरामद कर उनका चालान काटकर जेल भेज दिया है। थाना मण्डी प्रभारी सतपाल सिंह भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उनके व उपनिरीक्षक राहुल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चैकिंग व गश्त के दौरान एक अभियुक्त मुस्तकीम उर्फ बाटा पुत्र अब्दुल वहीद निवासी हुसैन बस्ती थाना मण्डी को मण्डी समिति परिसर में कूडा घर के पास से गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से कुल 260 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। इसके अलावा पुलिस टीम ने अलग स्थान पर चैकिंग व गश्त के दौरान एक अभियुक्त काशिफ समीर पुत्र सोबान उल हक निवासी मोहल्ला मूत्रिबान निकट भारत डेंटल लैब थाना कुतुबशेर को सैलर के खंडहर पुराना कलसिया रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 240 ग्राम अवैध चरस बरामद कर उसका चालान काटकर जेल भेज दिया है।