पुलिस ने बिछड़े दो मासूम बच्चों को उनके परिवार से मिलाया
पुलिस ने बिछड़े दो मासूम बच्चों को उनके परिवार से मिलाया

पुलिस ने बिछड़े दो मासूम बच्चों को उनके परिवार से मिलाया
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (गंगोह)।
सहारनपुर जनपद की कस्बा व थाना गंगोह पुलिस ने तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए कस्बे में भटके दो मासूम बच्चों को सकुशल उनके परिजनों से मिलाने का काम किया है। बता दे कि कस्बा गंगोह के गांधी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने दो छोटे बच्चों को रोते हुए देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थाना गंगोह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जिसमें महिला उपनिरीक्षक खुशबू, कांस्टेबल शकील, महिला कांस्टेबल मनीषा तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस टीम ने बच्चों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और उनसे नाम-पता जानने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बच्चे घबराए होने के कारण कुछ स्पष्ट नहीं बता सके। इसके बाद पुलिस टीम ने बच्चों के परिजनों की तलाश शुरू की। काफी प्रयासों के बाद बच्चों के परिजन थाना गंगोह पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों की पहचान सोनाली (6 वर्ष) और विशाल
(4 वर्ष) के रूप में की। बताया गया कि दोनों बच्चे रास्ता भटककर घर से दूर निकल गए थे। पुलिस ने सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए दोनों बच्चों को सकुशल उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है। अपने बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने गंगोह पुलिस और सहारनपुर पुलिस- प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Subscribe to my channel