पुलिस ने मोटर साइकिल पर खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले युवक को किया गिरफ्तार,बाइक सीज

पुलिस ने मोटर साइकिल पर खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले युवक को किया गिरफ्तार,बाइक सीज

पुलिस ने मोटर साइकिल पर खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले युवक को किया गिरफ्तार,बाइक सीज

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (तीतरो)।
सहारनपुर जनपद की थाना तीतरो पुलिस ने मोटर साइकिल से स्टंटबाजी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनन्दन सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन एवं क्षेत्राधिकारी गंगोह अशोक सिसौदिया के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष तीतरों के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोटर साइकिल से स्टंटबाजी करने वाले अभियुक्त जुबेर पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम बालू को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक तरीके से मोटर साइकिल पर स्टंट कर रहा था, जिससे आमजन की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो रहा था। पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया और स्टंट में प्रयुक्त मोटर साइकिल को सीज कर दिया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।