लोन दिलाने के नाम पर युवक से की गई 80 हजार रुपए की ठगी
लोन दिलाने के नाम पर युवक से की गई 80 हजार रुपए की ठगी

लोन दिलाने के नाम पर युवक से की गई 80 हजार रुपए की ठगी
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (नागल)। एक व्यक्ति ने लोन दिलाने के नाम पर एक युवक पर 80 हजार रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया है। गांगनौली निवासी मुजम्मिल ने लोन दिलाने के नाम पर एक युवक पर ठगी करने का आरोप लगाते हुए सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। पीडित ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसकी मुलाकात थाना देवबंद के गांव निवासी एक युवक से हुई थी। आरोपी ने उसे नाबार्ड योजना के तहत भारतीय स्टेट बैंक देवबंद से 10 लाख रुपए का लोन दिलाने और सब्सिडी का लाभ दिलाने का झांसा दिया। इसकी एवज में आरोपी ने उससे 68 हजार रुपए फोन पे के माध्यम से तथा 12 हजार रुपए नकद ले लिए। तय समय बीत जाने के बाद भी आरोपी ने लोन नहीं कराया और पैसे वापस चैक दिया। जो बाउंस हो गया। दो दिन पूर्व आरोपी ने उसे सिडकी चौक पर पैसे देने के बहाने बुलाया, जहां उसके साथ हाथापाई कर जान से मारने की धमकी दी गई।

Subscribe to my channel