106वें दिन भी अनवरत जारी रहे गांधी पाॅलीटेक्निक में मरम्मत एवं अनुरक्षण के कार्य
106वें दिन भी अनवरत जारी रहे गांधी पाॅलीटेक्निक में मरम्मत एवं अनुरक्षण के कार्य

106वें दिन भी अनवरत जारी रहे गांधी पाॅलीटेक्निक में मरम्मत एवं अनुरक्षण के कार्य l
गांधी पॉलीटेक्निक में पुरातन छात्र एसोसिएशन ने पुरातन छात्रों के सहयोग से साफ-सफ़ाई, रंगाई-पुताई, सीमेंट प्लास्तर, मशीनों की मरम्मत आदि सम्बन्धी निःशुल्क कार्य आज 106वें दिन भी जारी रखे l
पुरातन छात्र एसोसिएशन के संयोजक इं० बसन्त कुमार गोयल ने बताया कि गांधी पॉलीटेक्निक की प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष, उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री कन्दर्प स्वरूप की उत्प्रेरणा से शिक्षा ऋषि “पद्म भूषण” स्वामी कल्याणदेव जी महाराज के 150वें जयन्ती वर्ष में उन्हें समर्पित कर गांधी पाॅलीटेक्निक भवन, हॉस्टल, परिसर आदि की साफ-सफ़ाई, मरम्मत एवं अनुरक्षण के कार्य गांधी पाॅलीटेक्निक के पुरातन छात्रों के सहयोग से विगत 3 माह से भी अधिक समय से अनवरत निःशुल्क कराये जा रहे हैं l
आज गांधी पाॅलीटेक्निक की इलेक्ट्रिकल लैब की साफ-सफ़ाई, रंगाई-पुताई का कार्य किया गया, कारपेंट्री एंड पैटर्न मेकिंग शॉप की काफी समय से बन्द पड़ी मशीन की मरम्मत करायी गयी, लेखा कार्यालय की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रारम्भ कराया गया l
कार्य सम्पादन में हाइड्रोलिक्स के पूर्व शिक्षक इं० ऋषि पाल सैनी, इं० प्रवेश सैनी, इं० निर्भय सिंह, इं० अर्जुन सिंह आदि पुरातन छात्रों का विशेष सहयोग रहा l नीरज कश्यप ने मेसन, राकेश ने पेंटर एवं यासीन ने कारपेंटर के रूप में अपनी सेवाएं दी l

Subscribe to my channel