युवक के खाते से 1.05 लाख रुपए उड़ाए

युवक के खाते से 1.05 लाख रुपए उड़ाए

युवक के खाते से 1.05 लाख रुपए उड़ाए

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। एक युवक के खाते से 1.05 लाख रुपए उड़ा लिए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार लेबर कॉलोनी सविता विहार निवासी सौरभ कश्यप के खाते से 1.05 लाख रुपए उड़ा लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित सौरभ का कहना है कि पहले 57 हजार रुपए और फिर उसके बाद 48 हजार रुपए उसके खाते से निकाल लिए गए हैं। पीडित सौरभ ने बताया कि उसके खाते से रुपए उड़ाए जाने की जानकारी के बाद उसने तुरंत संबंधित बैंक में जानकारी की। जहां पता चला कि यूपीआई के माध्यम से यह रकम निकाली गई है। पीडित युवक ने साइबर क्राइम के ऑनलाइन पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई है।