पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

 

(गौरव सिंघल)

सहारनपुर (गंगोह)।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल ने गंगोह निवासी दो युवकों को हरियाणा के करनाल जिले से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार हरियाणा के करनाल जिले में पुलिस की नारकोटिक सेल ने सहारनपुर जनपद के कस्बा व थाना गंगोह के गांव हमजागढ़ निवासी अहसान और गांव बोडपुर निवासी अनस को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सेक्टर- 6 स्थित ग्रीन बेल्ट क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो देशी कट्टे, छह कारतूस तथा एक पिकअप बोलेरो गाड़ी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी जल्दी पैसा कमाने के लालच में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के धंधे से जुड़े हैं।