हत्या के एक मामले में फरार चल रहे
हत्या के एक मामले में फरार चल रहे

हत्या के एक मामले में फरार चल रहे
दो अभियुक्त गिरफ्तार
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना बेहट पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों आदिल और शादिन को गांव भाख रोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस निरीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि आठ अप्रैल को गांव चांडी निवासी परवेज पुत्र इस्लाम ने इन अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने उनके पिता इस्लाम की मारपीट कर हत्या कर दी थी।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीक्षित की अगुवाई में पुलिस टीम ने इन दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनकी और इस्लाम के खेत की सीमा मिली हुई है। उन्होंने खेत की डोल पर चूल्हा बना रखा था। इस्लाम इसका विरोध कर रहा था। इस बात से गुस्साकर उन दोनों ने मिलकर इस्लाम के साथ मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से वे फरार हो गए।

Subscribe to my channel