एन. आर. ग्लोबल स्कूल में बैसाखी एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन
एन. आर. ग्लोबल स्कूल में बैसाखी एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन

*एन. आर. ग्लोबल स्कूल में बैसाखी एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन.*
ज़ी न्यूज इंडिया ब्यूरो राजीव अग्रवाल
गुलावठी
एन. आर. ग्लोबल स्कूल में बैसाखी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कक्षा 6 एवं 7 के विद्यार्थियों ने जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित एक प्रभावशाली प्रस्तुति दी, जिसके माध्यम से उन्होंने इस ऐतिहासिक घटना के बारे में जागरूकता फैलाई।
उनकी प्रस्तुति ने सभी को भावुक और प्रेरित किया।
वहीं नर्सरी, एल.के.जी. एवं यू.के.जी. के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बैसाखी पर आधारित सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।
इसके साथ ही विद्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती भी मनाई गई। विद्यार्थियों ने भाषण एवं नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके विचारों एवं समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक डॉ. विनय कुमार, डॉ. आरती चपराना तथा चेयरमैन मंगल सिंह ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Subscribe to my channel