डंपर हादसे में तीन मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
डंपर हादसे में तीन मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

डंपर हादसे में तीन मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (नागल)। सीडकी-झबरेड़ा मार्ग पर गांव बोहडूपुर के निकट निर्माणाधीन पुल के पास हुए डंपर हादसे में तीन मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बता दें, कि टीन शेड में सो रहे मजदूरों पर बजरी से भरा डंपर पलट गया था। पांच मजदूर बजरी के नीचे दब गए। हादसे में तीन मजदूरों इस्तखार, शौकीन और असगर निवासीगण महमूदपुर थाना मिर्जापुर की मौत हो गई थी जबकि गुलफाम निवासी जाटोवाला और कर्मवीर निवासी असगरपुर घायल हो गए थे, जिनका उपचार चल रहा है। मामले में मृतक इस्तखार के चाचा याकूब ने पुलिस को तहरीर देकर डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया था और चालक की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। साथ ही हादसे के कारणों की भी गहन जांच की जा रही है, ताकि जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

Subscribe to my channel