सहारनपुर : नागल-टपरी मार्ग पर डीसीएम और टैंपो की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत

सहारनपुर : नागल-टपरी मार्ग पर डीसीएम और टैंपो की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत

सहारनपुर : नागल-टपरी मार्ग पर डीसीएम और टैंपो की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत

हादसे के बाद टैंपो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटा, दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (नागल)।
सहारनपुर जनपद के नागल-टपरी मार्ग पर सुभरी मेहराब के पास डीसीएम और टैंपो की चपेट में आने से एक 16 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद टैंपो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया, जिससे दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सहारनपुर जिले के नागल-टपरी मार्ग पर आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय बाइक सवार किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब गांव सुभरी मेहराब के पास डीसीएम और टैंपो की चपेट में आने से बाइक सवार सड़क पर गिर गया। वहीं टक्कर के बाद अनियंत्रित हुआ टेंपो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया, जिससे उसमें सवार दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर टैंपो में फंसी सवारियों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार पनियाली कासिमपुर निवासी रौनक सैनी (16) बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सुभरी मेहराब के पास एक टेंपो से उसकी टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसी समय सामने से आ रही डीसीएम भी बाइक से टकरा गई। दोहरे टक्कर के कारण किशोर सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद टेंपो चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। टेंपो में सवार चालक इमरान (निवासी मीरपुर मोहनपुर) समेत रविंद्र वालिया, शबनम, शबीना और 8 वर्षीय फजाई घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने टैंपो में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा काफी तेज टक्कर के कारण हुआ, जिससे कुछ देर तक मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।