सहारनपुर : 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : भारत सरकार की अंर्तमंत्रालय समिति में मोक्षायतन योग संस्थान 12 वीं बार
सहारनपुर : 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : भारत सरकार की अंर्तमंत्रालय समिति में मोक्षायतन योग संस्थान 12 वीं बार

सहारनपुर : 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : भारत सरकार की अंर्तमंत्रालय समिति में मोक्षायतन योग संस्थान 12 वीं बार
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। भारत सरकार ने 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों का आगाज आयुष मंत्री की उपस्थिति में तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित कर्टेन रेजर कार्यक्रम के साथ कर दिया है। योग दिवस के उपलक्ष में प्रति वर्ष वैश्विक स्तर पर असंख्य आयोजन सरकार एवं देश की अग्रणी योग संस्थाओं द्वारा किए जाते हैं। इन सभी कार्यक्रमों के आयोजन एवं सलाह के लिए भारत सरकार द्वारा गठित अंर्तमंत्रालय समिति में सहारनपुर स्थित मोक्षायतन योग संस्थान को लगातार बारहवें वर्ष में भी शामिल किया गया है।
केंद्र के परमाध्यक्ष पद्मश्री स्वामी भारत भूषण ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अंर्तमंत्रालय समिति की बैठकों में संस्थान का प्रतिनिधित्व करने का दायित्व केंद्र निदेशक आचार्य प्रतिष्ठा के नेतृत्व में उपनिदेशक व अन्य विशेषज्ञों को दिया गया है। योग गुरु ने गौरवान्वित होते हुए बताया कि यद्यपि १९९० से ही प्रतिवर्ष लगातार एक हफ्ते चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव की शुरुआत वह कर चुके थे लेकिन संयुक्त राष्ट्र महासभा के स्तर से जिस योग दिवस की कल्पना वह वर्षों वर्षों से करते थे उसे सिद्ध संकल्प योगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर २०१४ से मूर्त रूप लेते हुए देखना और गत 12 वर्षों से निरंतर इसके आयोजन का हिस्सा बनाना उनके लिए एक सुखद अनुभव है।
गुरुदेव स्वामी भारत भूषण ने कहा कि योग विद्या की सेवा और प्रचार-प्रसार के लिए मेरा पूरा जीवन समर्पित है ही, साथ ही आज सम्पूर्ण वैश्विक भारत योग परिवार एवं मोक्षायतन योग संस्थान पूरी तरह से योग से जुड़े प्रत्येक कार्य में सदैव तत्पर एवं समर्पित रहेगा। ज्ञातव्य है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर २०१६ से विश्व भर में गाया जाने वाला आयुष मंत्रालय भारत सरकार का योग गीत भी मोक्षायतन योग संस्थान की ही देन है जो देशभर से आए साढ़े नौ सौ गीतों में से चुना गया था और इसपर सरकार द्वारा घोषित पांच लाख रुपए का पुरस्कार भी संस्था के निदेशक अंतर्राष्ट्रीय विस्तार धीरज सारस्वत ने विनम्रता पूर्वक नकार दिया था। उधर योग दिवस पर विश्वभर में अभ्यास किए जाने वाला कॉमन योग प्रोटोकॉल तैयार करने में भी सहारनपुर के मोक्षायतन योग संस्थान की बड़ी उल्लेखनीय भूमिका रही है।

Subscribe to my channel