देवबंद : दिग्गज गायिका आशा भोंसले के निधन पर देवबंद नगर में शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई
देवबंद : दिग्गज गायिका आशा भोंसले के निधन पर देवबंद नगर में शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई

देवबंद : दिग्गज गायिका आशा भोंसले के निधन पर देवबंद नगर में शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई
आशा जी का निधन भारतीय संगीत के एक स्वर्णिम युग का अंत है : वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सिंघल
(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)। 92 वर्षीय दिग्गज गायिका आशा भोंसले जी का 12 अप्रैल 2026 को मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर देवबंद नगर में शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक सुरेंद्र सिंघल ने आशा भोंसले जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आशा जी का निधन भारतीय संगीत के एक स्वर्णिम युग का अंत है। आठ दशकों से अधिक के करियर में, उन्होंने हजारों गीत गाए और अपनी बहुमुखी प्रतिभा से संगीत जगत को समृद्ध किया। उनकी आवाज और विरासत हमेशा अमर रहेगी। वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुप्ता ने कहा कि
संगीत की दुनिया का एक चमकता सितारा मौन हो गया। आशा ताई के बिना संगीत की महफिल अब पहले जैसी नहीं रहेगी।
उनकी आवाज में जो जादुई कोमलता थी, वह प्रशंसकों के दिलों में हमेशा जीवित रहेगी। वरिष्ठ पत्रकार गौरव सिंघल ने कहा कि लता मंगेशकर जी के बाद आशा जी का जाना भारतीय गायन के एक शानदार दौर का अंत है। आशा भोंसले जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। देवबंद के प्रमुख पर्यावरण प्रेमी शशांक जैन ने कहा कि आशा जी का निधन एक युग का अंत है, उन्होंने अपनी जादुई आवाज़ से सात दशकों से अधिक समय तक संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया। उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने हर पीढ़ी के लिए यादगार गीत छोड़े हैं, जिससे वे अमर हो गई हैं। अधिवक्ता देवीदयाल शर्मा, अनुपम वशिष्ठ एवं अमित सिंघल ने
कहा कि सुरों के आसमान का एक और चमकता सितारा विलीन हो गया। आशा ताई का जाना संगीत जगत के लिए एक ऐसा शून्य है, जिसे कभी नहीं भरा जा सकता। शिक्षक मोहित आनंद ने कहा कि आशा जी शारीरिक रूप से भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज़ में बसी ऊर्जा, दर्द और मस्ती उनके 14 हजार से अधिक गानों के रूप में हमेशा जिंदा रहेगी। कवि एवं वरिष्ठ पत्रकार पंडित परमवीर कौशिक ने कहा कि आशा ताई ने सिर्फ फिल्मी गाने ही नहीं, बल्कि गजल, भजनों और गैर-फिल्मी गानों में भी महारत हासिल की थी। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।आशा भोंसले जी को देवबंद नगर के समाजसेवी अजय गुप्ता, पंकज गर्ग, राजीव गुप्ता, लोकेश वत्स एडवोकेट, सहारनपुर से अनुराग मित्तल, अंकित गर्ग समेत काफी लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Subscribe to my channel