ताली बजाइए : सेहत बनाइए

ताली बजाइए : सेहत बनाइए

. ताली बजाइए : सेहत बनाइए

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

हमारे देश के साधू-संत कहते है कि ताली बजाने से सेहत बनाई जा सकती है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए ताली बजाने से सेहत संवरती है। ताली बजाएं, अपना खून गर्म रखें और अच्छे स्वास्थ्य का लाभ उठाएँ। हमारी संस्कृति में आरती के समय, भजन गाते समय तथा किसी समारोह में कोई खुशी और उत्साह वाली बात होती हैं, तो बजाते हैं ताली। ताली बजाकर जीवन के लिए खतरा बन चुके हृदय रोग, मधुमेह, अवसाद, अस्थमा, गठिया, अनिद्रा, मोटापा आदि अनेक जटिल रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है। ताली बजाने से मानव शरीर में रोग प्रतिरोधक शक्ति की वृद्धि होती है, जिससे शरीर रोगों के आक्रमण से बचने की क्षमता प्राप्त होती है। एक्युप्रेशर चिकित्सा विज्ञान की दृष्टि से देखा जाए तो हाथ की हथेलियों में शरीर के सभी आंतरिक उत्सर्जन संस्थानों के बिन्दु होते हैं। ताली बजाने से जब इन बिंदुओं पर बार-बार दबाव पड़ता है तो सभी आंतरिक संस्थान उर्जा पाकर अपना काम सुचारू रूप से करते हैं, जिससे शरीर स्वस्थ और निरोगी बनाता है। ताली बजाने से शरीर की आंतरिक वसा कम होती है, जिससे मोटापा कम होता है। शरीर के विचार नष्ट होते हैं। वात, पित्त व कफ का संतुलन सही रहता है। ताली बजाने से खून का दौरा बढ़ता है। खून का दौरा बढ़ने कोलेस्ट्रोल के बुरे प्रभाव दूर होने के साथ ही, शिराओं व धमनियों की भी सफाई होती है। ताली बजाना एक व्यायाम भी है। ताली बजाने से हमारे पूरे शरीर में खिंचाव होता है। जिससे शरीर की मांसपेशियाँ सक्रिय हो जाती हैं। जोर-जोर से ताली बजाने से कुछ ही देर में पसीना आने लगता है और पूरे शरीर में एक उत्तेजना पैदा हो जाती है। प्रतिदिन यदि नियमित रूप से कम से कम 10 मिनट ताली बजाएँ तो किसी प्रकार के विशेष व्यायाम या आसनों की जरूरत नहीं रहती।