छात्राओं की डाट काली मंदिर पर महिसासुर मर्दिनी स्त्रोत की प्रस्तुति में शामिल हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे खास लम्हा बताया
छात्राओं की डाट काली मंदिर पर महिसासुर मर्दिनी स्त्रोत की प्रस्तुति में शामिल हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे खास लम्हा बताया

सहारनपुर : छात्राओं की डाट काली मंदिर पर महिसासुर मर्दिनी स्त्रोत की प्रस्तुति में शामिल हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे खास लम्हा बताया
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे भव्य और ऐतिहासिक लोकार्पण समारोह में जिस घटना ने सबसे ज्यादा प्रभावित और हर्षित किया वह था डाट काली मंदिर परिसर में सहारनपुर के प्रतिष्ठित पाइन वुड स्कूल की छात्राओं द्वारा महिसासुर मर्दिनी स्त्रोत की आनंददायक प्रस्तुति। प्रधानमंत्री मोदी खुद को उनके बीच जाने से नहीं रोक पाए और वह स्वयं आनंदित होकर ताली बजाते हुए छात्राओं के सुंदर गायन में शरीक हुए और उन्होंने मन से इसकी सराहना की। उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी भागीदारी वाली इस शानदार प्रस्तुति को खुद भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि स्पेशल मुमेन्ट्स एट दि श्री डाट काली मंदिर। इस कार्यक्रम को भव्य और मनोरम एवं आनंददायक बनाने के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल के आग्रह पर पाइन वुड स्कूल के बच्चों ने मंदिर परिसर में देवी दुर्गा के इस स्त्रोत की प्रस्तुति से पूरे लोकार्पण समारोह में भारत की अनूठी संस्कृति की छठा बिखेर दी। आध्यात्मिक, धार्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस कार्यक्रम में बहुत आनंदित और हर्षित किया। यह कार्यक्रम सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से छाया हुआ है। प्रधानमंत्री भाव-विभोर होकर छात्राओं के साथ इस प्रस्तुति में पूरी सहभागिता करते दिख रहे हैं। इस प्रस्तुति ने पूरे मंदिर परिसर को भक्ति के माहौल में तब्दील कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी देर तक छात्राओं के बीच खड़े रहे और पहले उन्होंने इसे ध्यान देखा और सुना और खुद भी इसका हिस्सा बन गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहारनपुर के दौरे पर लोगों के दिलों पर अपनी अमिट छाप छोड़ गए। उनके ये शानदार लम्हें और छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया।

Subscribe to my channel