सहारनपुर : विश्व कला दिवस पर संस्कार भारती की गोष्ठी सम्पन्न,कलाओं के संरक्षण का लिया संकल्प

सहारनपुर : विश्व कला दिवस पर संस्कार भारती की गोष्ठी सम्पन्न,कलाओं के संरक्षण का लिया संकल्प

सहारनपुर : विश्व कला दिवस पर संस्कार भारती की गोष्ठी सम्पन्न,कलाओं के संरक्षण का लिया संकल्प

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (अंबेहटा शेखां)। विश्व कला दिवस के पावन अवसर पर आज संस्कार भारती, सहारनपुर विभाग द्वारा शिवांगुरी जनता स्कूल, अंबेहटा शेखां में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय मंचीय कला संयोजक लोकेश वत्स ने की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए कार्यक्रम अध्यक्ष एवं प्रांतीय मंचीय कला संयोजक लोकेश वत्स ने कहा कि कला किसी भी राष्ट्र की संस्कृति का दर्पण होती है। विश्व कला दिवस हमें स्मरण कराता है कि लोक व शास्त्रीय कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा नैतिक दायित्व है। संस्कार भारती इसी उद्देश्य से कलासाधकों को मंच व सम्मान देने हेतु सतत कार्यरत है। जिला महासचिव सुश्री स्तुति शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि विद्यालय ही वह पहली प्रयोगशाला है जहां बाल मन में कला के बीज अंकुरित होते हैं। शिवांगुरी जनता स्कूल में यह गोष्ठी विद्यार्थियों को कला से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जिला इकाई आने वाले सत्र में विद्यालयों में नियमित कला कार्यशालाएं आयोजित करेगी। जिला अध्यक्ष मुकुल गुप्ता ने कहा कि सहारनपुर जनपद कला, संगीत व चित्रकला की समृद्ध परंपरा के लिए जाना जाता है। हमें अपनी स्थानीय विधाओं को संरक्षित कर राष्ट्रीय पहचान दिलानी है। संस्कार भारती हर कलाकार के साथ खड़ी है। जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि कला के प्रचार-प्रसार में संसाधनों की महती भूमिका है। हमारा प्रयास है कि प्रतिभावान कलाकारों को प्रशिक्षण, प्रदर्शन व आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए। इस अवसर पर रविंद्र कश्यप, वीक कुमार, अखिलेश शर्मा, शिवांक, दीपांशु, अनिल कुमार सहित अनेक कलाप्रेमी, शिक्षकगण व संस्कार भारती के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गोष्ठी का समापन कला के माध्यम से समाज व राष्ट्र जागरण के संकल्प के साथ हुआ।