देवबंद : स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य सम्मान समारोह
देवबंद : स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य सम्मान समारोह किया गया आयोजित स्कूल के 35% विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल एवं देवबंद नगर का नाम किया रोशन (गौरव सिंघल) देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर रोड स्थित स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आज कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस वर्ष भी स्कूल के 35% विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए है। इस कार्यक्रम में न केवल मेधावियों को पुरस्कृत किया गया, बल्कि उनकी सफलता के पीछे स्तंभ बनकर खड़े रहने वाले उनके अभिभावकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन साद फैज़ान सिद्दीकी, को-चेयरमैन अहमद फैज़ान सिद्दीक़ी तथा मेंटरिंग एंड मॉनिटरिंग हेड डॉक्टर मलिक मोज्जम द्वारा किया गया। इस अवसर पर टॉपर्स को मेडल, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। टॉपर्स छात्र-छात्राओं में आरिफा कैसर - 98%, अफ्फान मसूद रमज़ी- 97%, हलीमा उस्मान- 96%, साईदा नाज़-95%, सफिया उस्मान-95%, अतियब अहमद -94%, तैयबा नदीम -94%, हिब्बान मालिक -94%, मोहम्मद हुसैन -94%, अफीफा रानी -93.2%, सुहेमा वरदा-93%, नाईला रिजवान -93%, अली अहमद -92.2%, अम्मार अली -92%, ज़ाईना अली -91.2%, अब्दुल्लाह साद सिद्दिकी -90%, अषाज़ मोअज़्ज़म- 90%, हमदान अहमद- 90%, सना-90% शामिल है। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन साद फैज़ान सिद्दीकी ने अपने संबोधन में कहा कि केवल अंक (मार्क्स) ही सफलता का पैमाना नहीं होते। विद्यार्थियों को केवल अंकों के पीछे नहीं भागना चाहिए, बल्कि अंकों के साथ-साथ तालीम-ओ-तरबियत पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों को भी संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों पर अधिक अंक लाने का अनावश्यक दबाव न डालें, बल्कि उनकी प्रतिभा को पहचानने और निखारने के लिए प्रयास करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि अंक कम भी हों, तब भी जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है, बशर्ते लगन, मेहनत और सही मार्गदर्शन हो। शिक्षा केवल अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना है। हमारे विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत से यह सिद्ध कर दिया है कि संकल्प और निरंतरता से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। हम केवल छात्रों को ही नहीं, बल्कि उनके अभिभावकों को भी बधाई देते हैं, जिनके त्याग और समर्थन ने इन सपनों को पंख दिए हैं। विद्यालय प्रबंधन सदैव आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय प्रबंधन ने सफलता में परिवार की भूमिका को रेखांकित करते हुए छात्र-छात्राओं के साथ उनके माता-पिता को भी मंच पर सम्मानित किया। विद्यालय के चेयरमैन ने इसे एक सामूहिक जीत बताते हुए सभी परिवारों के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षकों के सटीक मार्गदर्शन और सत्र भर की गई विशेष कक्षाओं ने इस परिणाम को संभव बनाया है। सम्मान पाकर छात्रों और उनके अभिभावकों के चेहरों पर गर्व और प्रसन्नता साफ देखी जा सकती थी। कार्यक्रम के अंत में सभी मेधावियों को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए समारोह का समापन हुआ। इसी अवसर पर साराह लर्निंग अकैडमी, जो कि दिल्ली की एक प्रतिष्ठित इंगलिश कम्युनिकेशन कंपनी है, की ओनर सोबिया सऊद तथा उनके ट्रेनर्स को भी उनके शैक्षिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय के मेंटोरिंग एंड मॉनिटरिंग हेड डॉ. मलिक मुअज्ज़म को भी उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन और निरंतर प्रयासों के लिए चेयरमैन द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के चेयरमैन द्वारा कक्षा 10 के सभी शिक्षकों को उनकी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट परिणाम के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एक मेधावी छात्रा ज़हरा मंजर गुल, जो पिछले वर्ष दुबई में होने के कारण अपना पुरस्कार प्राप्त नहीं कर सकी थीं, को भी इस वर्ष विद्यालय के चेयरमैन द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती मोनीसा खालिद गुल तथा मुशीर उज्ज़मान द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे समारोह को सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

देवबंद : स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य सम्मान समारोह किया गया आयोजित स्कूल के 35% विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल एवं देवबंद नगर का नाम किया रोशन (गौरव सिंघल) देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर रोड स्थित स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आज कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस वर्ष भी स्कूल के 35% विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए है। इस कार्यक्रम में न केवल मेधावियों को पुरस्कृत किया गया, बल्कि उनकी सफलता के पीछे स्तंभ बनकर खड़े रहने वाले उनके अभिभावकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन साद फैज़ान सिद्दीकी, को-चेयरमैन अहमद फैज़ान सिद्दीक़ी तथा मेंटरिंग एंड मॉनिटरिंग हेड डॉक्टर मलिक मोज्जम द्वारा किया गया। इस अवसर पर टॉपर्स को मेडल, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। टॉपर्स छात्र-छात्राओं में आरिफा कैसर – 98%, अफ्फान मसूद रमज़ी- 97%, हलीमा उस्मान- 96%, साईदा नाज़-95%, सफिया उस्मान-95%, अतियब अहमद -94%, तैयबा नदीम -94%, हिब्बान मालिक -94%, मोहम्मद हुसैन -94%, अफीफा रानी -93.2%, सुहेमा वरदा-93%, नाईला रिजवान -93%, अली अहमद -92.2%, अम्मार अली -92%, ज़ाईना अली -91.2%, अब्दुल्लाह साद सिद्दिकी -90%, अषाज़ मोअज़्ज़म- 90%, हमदान अहमद- 90%, सना-90% शामिल है। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन साद फैज़ान सिद्दीकी ने अपने संबोधन में कहा कि केवल अंक (मार्क्स) ही सफलता का पैमाना नहीं होते। विद्यार्थियों को केवल अंकों के पीछे नहीं भागना चाहिए, बल्कि अंकों के साथ-साथ तालीम-ओ-तरबियत पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों को भी संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों पर अधिक अंक लाने का अनावश्यक दबाव न डालें, बल्कि उनकी प्रतिभा को पहचानने और निखारने के लिए प्रयास करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि अंक कम भी हों, तब भी जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है, बशर्ते लगन, मेहनत और सही मार्गदर्शन हो। शिक्षा केवल अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना है। हमारे विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत से यह सिद्ध कर दिया है कि संकल्प और निरंतरता से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। हम केवल छात्रों को ही नहीं, बल्कि उनके अभिभावकों को भी बधाई देते हैं, जिनके त्याग और समर्थन ने इन सपनों को पंख दिए हैं। विद्यालय प्रबंधन सदैव आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय प्रबंधन ने सफलता में परिवार की भूमिका को रेखांकित करते हुए छात्र-छात्राओं के साथ उनके माता-पिता को भी मंच पर सम्मानित किया। विद्यालय के चेयरमैन ने इसे एक सामूहिक जीत बताते हुए सभी परिवारों के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षकों के सटीक मार्गदर्शन और सत्र भर की गई विशेष कक्षाओं ने इस परिणाम को संभव बनाया है। सम्मान पाकर छात्रों और उनके अभिभावकों के चेहरों पर गर्व और प्रसन्नता साफ देखी जा सकती थी। कार्यक्रम के अंत में सभी मेधावियों को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए समारोह का समापन हुआ। इसी अवसर पर साराह लर्निंग अकैडमी, जो कि दिल्ली की एक प्रतिष्ठित इंगलिश कम्युनिकेशन कंपनी है, की ओनर सोबिया सऊद तथा उनके ट्रेनर्स को भी उनके शैक्षिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय के मेंटोरिंग एंड मॉनिटरिंग हेड डॉ. मलिक मुअज्ज़म को भी उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन और निरंतर प्रयासों के लिए चेयरमैन द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के चेयरमैन द्वारा कक्षा 10 के सभी शिक्षकों को उनकी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट परिणाम के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एक मेधावी छात्रा ज़हरा मंजर गुल, जो पिछले वर्ष दुबई में होने के कारण अपना पुरस्कार प्राप्त नहीं कर सकी थीं, को भी इस वर्ष विद्यालय के चेयरमैन द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती मोनीसा खालिद गुल तथा मुशीर उज्ज़मान द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे समारोह को सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

Subscribe to my channel