दिल्ली–यमुनोत्री हाईवे 709 बी पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ी,

सहारनपुर : दिल्ली–यमुनोत्री हाईवे 709 बी पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ी, मौके पर मची अफरा-तफरी (गौरव सिंघल) सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)। सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान क्षेत्रांतर्गत दिल्ली–यमुनोत्री हाईवे 709 बी पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई। जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते कार सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार को आंशिक नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए कार को डिवाइडर से नीचे उतरवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।