वाहनों के सुरक्षा मानकों की जानकारी नहीं देने वालों को परिवहन विभाग का नोटिस
वाहनों के सुरक्षा मानकों की जानकारी नहीं देने वालों को परिवहन विभाग का नोटिस

वाहनों के सुरक्षा मानकों की जानकारी नहीं देने वालों को परिवहन विभाग का नोटिस
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद में सुरक्षा मानकों को लेकर स्कूली वाहनों की जांच का अभियान चलाया जा रहा है। जनपद में करीब 4672 स्कूली वाहनों जिनमें से करीब 4500 वाहनों के बारे में विभाग को जानकारी प्राप्त हो चुकी है।
एआरटीओ प्रवर्तन एमपी सिंह ने आज बताया कि 70 प्रतिशत वाहनों का निरीक्षण हो चुका है और 172 ऐसे स्कूल हैं जिन्होंने अभी तक कोई शपथ पत्र विभाग को नहीं दिया है। इन सभी को नोटिस दिया जा रहा है। एमपी सिंह ने बताया कि कुछ स्कूली वाहनों में छोटी-मोटी कमियां पाई गई हैं, जिसके लिए स्कूल संचालकों को उन्हें तत्काल दुरूस्त कराने के निर्देश दिए हैं। परिवहन विभाग और जिला प्रशासन दोनों स्कूली वाहनों को लेकर बहुत ही गंभीर हैं। राज्य सरकार ने हाल ही में सभी स्कूली वाहनों के जांच के कड़े निर्देश दिए हैं।

Subscribe to my channel