एन० जी०ओ० श्रद्धा ग्रुप द्वारा छात्र-छात्राओं को पुन: वेस्ट चीजों के उपयोग व इस्तेमाल के लिए तरीकों का किया आयोजन

एन० जी०ओ० श्रद्धा ग्रुप द्वारा छात्र-छात्राओं को पुन: वेस्ट चीजों के उपयोग व इस्तेमाल के लिए तरीकों का किया आयोजन

*एन० जी०ओ० श्रद्धा ग्रुप द्वारा छात्र-छात्राओं को पुन: वेस्ट चीजों के उपयोग व इस्तेमाल के लिए तरीकों का किया आयोजन*
ज़ी न्यूज इंडिया ब्यूरो राजीव अग्रवाल
गुलावठी
18 अप्रैल 2026 दिन शनिवार को एन.जी.ओ. श्रद्धा ग्रुप गुलावठी द्वारा पी.एम. श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय गुलावठी विकास क्षेत्र गुलावठी बुलंदशहर के छात्र-छात्राओं को वेस्ट (अनुपयोगी) समान से इस्तेमाल करके जिसमें पत्तल ,पॉलिथीन, पेपर, अखबार , लकड़ी व प्लास्टिक चम्मच व ग्लास का विशेष प्रयोग करके बहुत सुंदर ड्रेस बनाई और फैशन शो किया गया।
जिसमें प्रथम, द्वितीय ,तृतीय, जूनियर और सीनियर में छात्रा–हूमेरा, निशा,अमिशा, जन्नत, कामना, सानिया, इही, रही।
इनको श्रद्धा ग्रुप द्वारा पुरस्कृत किया गया।
और बाकी सभी छात्र-छात्राओं को सांत्वना उपहार पुरस्कार में दिए गए।
एन.जी.ओ. श्रद्धा ग्रुप अपने सम्मानित सदस्यों के साथ समय-समय पर स्कूल व कॉलेज में पहुंच कर इस प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजित करता रहता है। जो छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत उत्तम है ,व काबिले तारीफ है।
एन.जी.ओ. श्रद्धा ग्रुप अध्यक्ष एकता गर्ग, ज्योति गर्ग, पूनम जिंदल, सीमा चौहान, रीता भारद्वाज, व सम्मानित सदस्या उपस्थिति रही।
इस कार्यक्रम में पी.एम. श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या सविता सभी शिक्षण स्टाफ के साथ उपस्थित रही।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के अंतर्गत बेकार वस्तुओं का कितना अच्छा इस्तेमाल किया जा सकता है। इसको सीखना और बताना बखूबी एन.जी.ओ. श्रद्धा ग्रुप समय-समय पर नगर व क्षेत्र के विद्यालयों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को सीखता है।
जो पर्यावरण को बचाने में देश सेवा में सहयोग प्रदान करता है।