दारुल उलूम ने छात्रों को मल्टीमीडिया मोबाइल मिलने पर दी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी
दारुल उलूम ने छात्रों को मल्टीमीडिया मोबाइल मिलने पर दी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी

दारुल उलूम ने छात्रों को मल्टीमीडिया मोबाइल मिलने पर दी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी
देवबंद (सहारनपुर)। प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने पर नया इस्लामिक शिक्षण सत्र प्रारंभ होते ही दारुल उलूम ने तलबा पर एक बार फिर मल्टीमीडिया (स्मार्ट/एंड्रॉयड) मोबाइल फोन रखने पर प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि किसी छात्र के पास मल्टीमीडिया फोन पाया गया तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिसमे छात्र का निष्कासन भी संभंव है। दारुल उलूम के दारुल इकामा के नाज़िम-ए-आला (छात्रावास प्रभारी) मौलाना मुफ्ती अशरफ अब्बास ने सभी पुराने और नए छात्रों को नोटिस जारी कर संस्था परिसर में मल्टीमीडिया मोबाइल रखने को प्रतिबंधित बताया। इस वर्ष संस्था में विभिन्न राज्यों से आए करीब 15 सौ नए छात्रों को प्रवेश मिला है। जिसके चलते उन्हें नये नियमों से अवगत कराते हुए इस तरह का नोटिस लगाया गया है।
(दारूल उलूम का फाईल फोटो)

Subscribe to my channel