TMC नहीं चाहती बंगाल की बेटियां ज्यादा संख्या में MLA-MP बनें
TMC नहीं चाहती बंगाल की बेटियां ज्यादा संख्या में MLA-MP बनें

TMC नहीं चाहती बंगाल की बेटियां ज्यादा संख्या में MLA-MP बनें… पीएम मोदी का वार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तृणमूल कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर जमकर बरसे. पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियों में जुटे पीएम मोदी ने बिष्णुपुर में एक रैली के दौरान एक बार फिर महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे को उठाया और विपक्षी दलों पर जमकर वार किया.उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस नहीं चाहती है कि बंगाल की बेटियां ज्यादा संख्या में एमएलए और एमपी बने. साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि तृणमूल का का भय-काल जाने वाला है और भाजपा के भरोसे का सेवा काल आने वाला है.
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की पहचान ही महिला सशक्तिकरण से है, महिला सुरक्षा से है. इसीलिए देश के हर राज्य में बहन-बेटियां भाजपा को सबसे अधिक आशीर्वाद देती हैं. हम चाहते हैं कि विकसित भारत बनाने में बेटियों की भूमिका का विस्तार हो, राजनीति में भी ज्यादा से ज्यादा बेटियां आएं, लेकिन आपने देखा होगा कि संसद में क्या हुआ. टीएमसी ने बंगाल की बहनों के साथ एक और धोखा किया है.संविधान की भावना का गला घोंट रही तृणमूल: PM मोदी
उन्होंने कहा कि यह वही तृणमूल कांग्रेस है, जो घुसपैठियों को लाभ देने के लिए हर कानून-नियम तोड़ देती है. यह वही तृणमूल कांग्रेस है, जो धर्म के आधार पर आरक्षण देने में जुटी है. संविधान की भावनाओं का गला घोटने में लगी हुई है.
पीएम मोदी ने कहा कि जो अब तक बंगाल के लोगों को डराते थे, वो अब बंगाल टाइगर की दहाड़ से खुद डर गए हैं. उन्होंने कहा कि बंगाल टाइगर बंगाल की जनता है. अब बंगाल की जनता दहाड़ रही है- अब नहीं सहेंगे, हटाकर रहेंगे निर्मम सरकार.
TMC के बड़े नेताओं की धमकियां 4 मई का एग्जिट पोल: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि 4 मई को क्या नतीजे आने वाले हैं, इसकी झलक टीएमसी के बड़े नेताओं की भाषा में दिख रही है. कोलकाता में टीएमसी के बड़े नेताओं की धमकियां, उनकी गुंडागर्दी की भाषा, उनका रोना-धोना, यह सब 4 मई से पहले का एग्जिट पोल है.
इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि मैं टीएमसी के सभी गुंडों, सिंडिकेट, भ्रष्टाचारियों को एक आखिरी मौका देता हूं. 29 अप्रैल से पहले अपने-अपने थाने में आत्मसमर्पण कर लो, क्योंकि 4 मई के बाद कोई भी बच नहीं पाएगा.

Subscribe to my channel