अक्षय तृतीया तिथि 19 अप्रैल 2026 को
अक्षय तृतीया तिथि 19 अप्रैल 2026 को

अक्षय तृतीया तिथि 19 अप्रैल 2026 को है। यह दिन धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। साल 2026 में अक्षय तृतीया के दिन बेहद शुभ आयुष्मान योग भी रहेगा। इस योग को दीर्घायु देने वाला, आरोग्य प्रदान करने वाला और सौभाग्यशाली माना जाता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में आपको बताने वाले हैं जिनको करने से आरोग्य की प्राप्ति आपको हो सकती है और बड़े से बड़ा रोग दूर हो सकता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जप
महामृत्युंजय मंत्र को शारीरिक कष्टों को दूर करने वाला और अकाल मृत्यु के भय को दूर करने वाला माना जाता है। इसलिए अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर आपको भगवान शिव की पूजा के दौरान इस मंत्र का कम से कम 108 बार जप करना चाहिए। संभव हो तो सवा लाख बार आप इस मंत्र का जप करें। ऐसा करने से बड़े से बड़ा रोग और कष्ट दूर हो सकता है।
मिट्टी के पात्र में जल दान
अक्षय तृतीया का त्योहार ऐसे समय में आता है जब गर्मियों बढ़ रही होती हैं। इसलिए अक्षय तृतीया के दिन आपको मिट्टी के पात्र में जल का दान करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। जल का दान करने से बुध और चंद्रमा की स्थिति कुंडली में मजबूत होती है जिसके चलते मानसिक और शारीरिक कष्टों से आपको मुक्ति पाते हैं।
औषधियों का करें दान
किसी अनाथालय, वृद्धाश्रम में अक्षय तृतीया के दिन आपको दवाइयों का दान करना चाहिए। आप किसी जरूरतमंद की मदद भी दवाइयां देकर कर सकते हैं। आयुष्मान योग में ऐसा करने से आपको ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है और आपको आरोग्य की प्राप्ति होती है।
पितरों की करें पूजा
कई बार असाध्य बीमारियों का कारण कुंडली में मौजूद पितृदोष हो सकता है। पितृ दोष के कारण व्यक्ति बार-बार बीमार भी पड़ता है। इसलिए अक्षय तृतीया के दिन आपको पितरों की पूजा के साथ दान, पिंडदान आदि भी करना चाहिए। ऐसा करने से आपके पितृ प्रसन्न होंगे और आरोग्य की आपको प्राप्ति होगी। साल 2026 में आयुष्मान योग भी अक्षय तृतीया के दिन रहेगा इसलिए पितरों की पूजा करने से पूरे परिवार की सेहत में अच्छे बदलाव आ सकते हैं।
पीले चीजों का दान
अक्षय तृतीया के दिन सूर्य ग्रह अपनी उच्च राशि में रहते हैं इसलिए पीली चीजों का दान करने से शुभ फल आपको मिलते हैं। ऐसा करने से आरोग्य की भी आपको प्राप्ति होती है। आप आम, खरबूजा, चने की दाल आदि दान कर सकते हैं। इन चीजों का दान करना सूर्य को तो मजबूत करता ही है साथ ही गुरु ग्रह भी आपको शुभ फल देने लगते हैं।
*जय श्री राम 🙏*
हर हर महादेव🙏

Subscribe to my channel