सहारनपुर : पंडित श्याम बिहारी मिश्रा को पंचम पुण्यतिथि पर व्यापारियों ने किया याद, दी श्रद्धांजलि
सहारनपुर : पंडित श्याम बिहारी मिश्रा को पंचम पुण्यतिथि पर व्यापारियों ने किया याद, दी श्रद्धांजलि

सहारनपुर : पंडित श्याम बिहारी मिश्रा को पंचम पुण्यतिथि पर व्यापारियों ने किया याद, दी श्रद्धांजलि


देश के व्यापारियों के पथ प्रदर्शक थे पंडित श्याम बिहारी मिश्रा : शीतल टण्डन जिला व्यापार मण्डल द्वारा पंचम पुण्यतिथि पर प्रभु जी की रसोई में जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया (गौरव सिंघल) सहारनपुर। देश के व्यापारियों के मसीहा और आने वाली पीढ़ियों के प्रेरणास्रोत व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष पं.श्याम बिहारी मिश्रा (पूर्व सांसद) की पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर पूरे देश में उनको श्रद्धाजंलि देने के कार्यक्रमों की श्रृंखला में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल की जिला इकाई द्वारा उनकी स्मृति में स्थानीय गांधी पार्क स्थित लोक कल्याण समिति द्वारा संचालित प्रभु जी की रसोई प्रांगण में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन वितरित किया गया। व्यापारी प्रतिनिधियों ने मिश्रा जी के चित्र के समक्ष पुष्पाजंलि व दीप प्रज्जवलित कर व्यापारी हितों की रक्षा व संघर्ष में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ ली। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन व जिला महामंत्री रमेश अरोडा ने संयुक्त रूप से कहा कि देश के करोड़ों व्यापारियों के मसीहा व लोकप्रिय जननायक पं.श्याम बिहारी मिश्रा ने अपने पूरे जीवन में व्यापारी एकता एवं व्यापारी हितों की रक्षा के साथ-साथ चार बार कानपुर बिल्हौर से निर्वाचित लोकसभा सभा के सदस्य के रूप में एक आदर्श राजनेता के रूप में कार्य किया और उन्होंने सांसद निर्वाचित होने के बावजूद राजनीति व व्यापारी हितों की रक्षा के बिन्दु को अलग रखा और सत्ता में अपनी सरकार के विरूद्ध व्यापारी हितों के लिए मांगों को लेकर सफल आंदोलन भी किये। वे देश के व्यापारियों के पथ प्रदर्शक थे। श्री टण्डन ने कहा कि प्रत्येक व्यापारी की मिश्रा जी को सच्ची श्रद्धाजंलि यही होगी कि वे अपने संगठन के प्रति न केवल निष्ठावान हों बल्कि व्यापारी एकता और व्यापारी हितों की रक्षों के हर प्रकार के संघर्ष में निरन्तर सक्रिय रहें और अपने परिवार और व्यापार के लिए जिस प्रकार हर समय व्यापारी सुरक्षित रखता है, ऐसे ही व्यापार मण्डल के कार्यक्रमों को सफल बनाने में भी उसको कुछ समय सुरक्षित रखना चाहिए। श्री टण्डन ने कहा कि पं.श्याम बिहारी मिश्रा के निधन के बाद अब प्रदेश में की बागडोर मुकुन्द मिश्रा के हाथ में है, वो भी आदरणीय मिश्रा जी के पदचिन्हों पर चलते हुए पांच वर्षों से एक युवा व जुझारू नेता के रूप में व्यापारियों को एकजुट और अधिक सक्रिय करने में लगे हैं और व्यापारी हितों के लिए पूरे प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लगातार दौरे व व्यापारी समस्याओं के सम्बन्ध में जागरूकता सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं। श्री टण्डन ने कहा कि जिला व्यापार मण्डल का प्रत्येक सदस्य आज पंडित श्याम बिहारी मिश्रा की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन करता है, वहीं व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए भी निरन्तर कार्य करने का संकल्प लेता है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन, जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा, जिला कोषाध्यक्ष कर्नल संजय मिडढा, प्रांतीय संगठन मंत्री पवन कुमार गोयल,उपाध्यक्ष अशोक मलिक, भोपाल सिंह सैनी, अशोक पपनेजा, अजय खुराना, कल्पना गोयल, शिव कुमार, अंकुश कर्णवाल आदि मौजूद रहे।

Subscribe to my channel