डॉ संगीता चौधरी ने बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की
डॉ संगीता चौधरी ने बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की

डॉ संगीता चौधरी ने बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की
मुरादाबाद। विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ संगीता चौधरी ने आशियाना में सड़क किनारे पांच छायादार पेड़ लगाए और तीन स्कूली बच्चों को एलोवेरा, स्नेक प्लांट और तुलसी जी के पौधे भेंट करते हुए युवा पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। डॉ चौधरी पिछले कई वर्षों से पर्यावरण सुधार की दिशा में कार्य कर रही हैं, और यथासंभव पौधे लगवाने का कार्य कर रही हैं। डॉ चौधरी निरंतर युवा पीढ़ी/स्कूली बच्चों को भी अधिक से अधिक पेड़ लगाने को प्रेरित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बिगड़ता पर्यावरण, बढ़ता प्रदूषण चिंता का विषय है। हम सभी को इसके प्रति जागरूक होना होगा और अपने अपने स्तर पर सहयोग करना होगा। अचानक से मौसम में आए अनेकों परिवर्तन चेतावनी दे रहे हैं। अगर अब भी ना हम जागे तो भयंकर परिणाम देखने को मिलेंगे। अपनी अगली पीढ़ी को स्वस्थ पर्यावरण देने के लिए जरूरी है कि पेड़ कम से कम काटे जाए और अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं।प्लास्टिक का प्रयोग कम किया जाय। इस अवसर ईशा, ध्रुव और अग्रिम को पर्यावरण संरक्षण और पौधे के रोपण और रख रखाव की जानकारी दी गई और चार छायादार और एक नीम का पेड़ लगाया गया। प्रकृति संरक्षण को समर्पित डॉ चौधरी के प्रयास और कार्य प्रशंसनीय और अनुकरणीय हैं।

Subscribe to my channel