मालगाड़ी से कटकर एक व्यक्ति की मौत
मालगाड़ी से कटकर एक व्यक्ति की मौत

मालगाड़ी से कटकर एक व्यक्ति की मौत
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)। मालगाड़ी की चपेट में आने से सहारनपुर जनपद के कुतुशशेर थाने की नंदपुरी कॉलोनी निवासी अरविंद (44) की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद आरपीएफ व पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र की चुनहेटी चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर आरपीएफ टपरी व थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना संबंधी जानकारी लेकर शव की पहचान कराई। पहचान मृतक की जेब से मिले डीएल से हुई। पुलिस ने द
डीएल के आधार पर मृतक के परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अरविंद के एक बेटा है। वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। परिजन यह नहीं बता सके कि वह यहां कैसे पहुंचा। पुलिस ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Subscribe to my channel