निर्धारित समय सीमा में निस्तारित करें निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरण

निर्धारित समय सीमा में निस्तारित करें निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरण

सहारनपुर : निर्धारित समय सीमा में निस्तारित करें निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरण :- जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान

 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक

 

उद्योग बंधुओं के कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश

 

(गौरव सिंघल)

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

सहारनपुर। जिलाधिकारी सहारनपुर अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योग बंधुओं से जुडे कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होने निर्देश दिए कि निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। डीएम अरविंद कुमार चौहान द्वारा नगर निगम से संबंधित शेष प्रकरणों को आगामी 15 वें वित्त आयोग की बैठक में प्रस्तुत करने तथा स्वीकृत प्रकरणों में टैण्डर की प्रक्रिया शुरू किये जाने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये गये। देहरादून रोड मुख्य मार्ग पर स्थित रजवाहे की पटरी, जो जनता रोड से लिंक हो रही है, के निर्माण व चौड़ीकरण हेतु मुख्य विकास अधिकारी की ओर से सिंचाई विभाग को पत्र प्रेषित किये जाने के निर्देश दिये गये। नवादा रोड मुख्य मार्ग पर काजीपुरा से आगे पानी निकासी हेतु नाला निर्माण का कार्य 15 जून, 2026 तक पूर्ण किये जाने के निर्देश नगर निगम को अध्यक्ष महोदय द्वारा दिये गये। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने रिफ्लेक्टर बोर्ड लगवाये जाने के संबंध में लोक निर्माण विभाग को एनएचआईए से वार्ता कर उद्यमियों द्वारा बताये गये स्थानों पर सांकेतिक बोर्ड लगाये जाने के निर्देश दिए। जिला पंचायत से संबंधित उद्योग बन्धु में विचाराधीन स्वीकृत प्रकरणों में टैण्डर की प्रक्रिया शुरू किये जाने के निर्देश दिये गये। नवीन प्रकरणों के संबंध में अध्यक्ष महोदय द्वारा संबंधित विभागों को अग्रिम कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, उपायुक्त उद्योग अजय कुमार त्रिपाठी सहित अन्स संबंधित विभागों के अधिकारीगण, उद्यमी आईआईए से गौरव चौपडा, लघु उद्योग भारती से मण्डलीय अध्यक्ष अनुपम गुप्ता, अध्यक्ष वरूण अग्रवाल, सीआईएस से अध्यक्ष रविन्द्र मिगलानी, संजीव शर्मा-आईआईबीए, हौजरी एसोसिएशन से मनजीत अरोडा उपस्थित रहे।