UP में स्मार्ट मीटर पर हंगामा, ग्रामीणों का गुस्सा देख कानपुर में दफ्तर छोड़ भागे अधिकारी, मीटर उखाड़ फेंकने की चेतावनी कानपुर।

UP में स्मार्ट मीटर पर हंगामा, ग्रामीणों का गुस्सा देख कानपुर में दफ्तर छोड़ भागे अधिकारी, मीटर उखाड़ फेंकने की चेतावनी कानपुर।

UP में स्मार्ट मीटर पर हंगामा, ग्रामीणों का गुस्सा देख कानपुर में दफ्तर छोड़ भागे अधिकारी, मीटर उखाड़ फेंकने की चेतावनी कानपुर। यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बार कानपुर में ग्रामीण जैसे ही बिजली निगम कार्यालय में पहुंचे अधिकारी भाग खड़े हुए। इस पर ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर उखाड़ने की चेतावदी दे दी।स्मार्ट मीटर में तकनीकी समस्याओं से लगभग हर उपभोक्ता परेशान है। इसी चक्कर में शुक्रवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम क्षेत्र के कई गांव के सबसे अधिक ग्रामीण निगम के गोविंद नगर स्थित जोनल मुख्यालय आ गए। उनके आने की खबर मिलते ही दफ्तर से अधिशासी अभियंता से लेकर चीफ इंजीनियर तक मौके से निकल गए।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

 

ग्रामीणों के आक्रोश को देखकर किसी ने पुलिस को खबर कर दी। विद्युत वितरण निगम कार्यालय में पुलिस भी आ गई और एसडीओ भी पहुंच गए थे। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को इन लोगों ने काफी कुछ समझाया। ग्रामीणों का कहना था एक सप्ताह के अंदर स्मार्ट प्रीपेड मीटर नहीं हटाए गए तो गांव के घरों में लगे मीटरों को उखाड़ कर वह निगम के ऑफिस में डाल जाएंगे।

 

इस प्रदर्शन में बिधनू क्षेत्र के गांव फतेहपुरी के प्रधान शिव प्रताप ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे थे। प्रधान का कहना है की स्मार्ट मीटर लगे 7 महीने हो गए हैं। पहले 500 से ₹700 प्रति महीने बिल आता था, अब वह 3500 हजार रुपए से भी अधिक हो गया है।

 

उन्होंने कहा कि एक मामले में अधिशासी अभियंता को जानकारी भी दी गई, लेकिन मामले में सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि बिल बहुत आ रहा है और अधिकारी सुन नहीं रहे हैं।