व्यापारियों के एक शिष्टमंडल ने नवागत जिलाधिकारी से भेंट कर जिले की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए निराकरण की मांग की

व्यापारियों ने उन्हें श्री अयोध्या धाम का चित्र, पुष्प गुच्छ व पुस्तक भी भेंट की

(गौरव सिंघल)

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

सहारनपुर। उ.प्र.उद्योग व्यापार मण्डल की जिला इकाई से जुड़े व्यापारियों का एक शिष्टमंडल आज नवागत जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान से जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय में मिला और उन्हें श्री अयोध्या धाम का चित्र, पुष्प गुच्छ व पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन ने नवागत जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर जिले की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके निराकरण की मांग की। उन्होंने बताया कि जिले में बस अड्डे की मांग पिछले लम्बे समय से चली आ रही है, क्योंकि रोडवेज बस अड्डे रेलवे स्टेशन के पास होने के कारण रोडवेज की बसें रेलवे रोड पर व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के बाहर खडी रहती हैं, साथ ही नगर के व्यस्तम चौक घंटाघर का सौन्दर्यकरण भी कराया जाना जनहित में आवश्यक है। इसके अलावा व्यापारियों की समस्याओं का निदान भी प्राथमिकता पर हो। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने आश्वासन दिया कि समस्याओं के निदान के भरसक प्रयास किए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन, जिला महामंत्री रमेश अरोडा, जिला कोषाध्यक्ष कर्नल संजय मिड्ढा, रमेश डावर, राजीव अग्रवाल, संदीप सिंघल, संजय महेश्वरी, विजय मोंगा, पंकज धमीजा, सुनील धमीजा आदि व्यापारी प्रतिनिधि शामिल रहे।