सहारनपुर जनपद में साग भाजी का क्षेत्रफल दोगुना हुआ
सहारनपुर जनपद में साग भाजी का क्षेत्रफल दोगुना हुआ

सहारनपुर जनपद में साग भाजी का क्षेत्रफल दोगुना हुआ (गौरव सिंघल) सहारनपुर। जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह ने आज कहा कि सहारनपुर जनपद में साग भाजी का क्षेत्रफल तेजी से बढ़ रहा है। उद्यान विभाग किसानों को अच्छी श्रेणी के बीज उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने बताया कि नौ वर्ष पूर्व जनपद में साग भाजी का क्षेत्रफल 6910 हेक्टेयर के करीब था जो अब बढ़कर 11780 हेक्टेयर के करीब हो गया है और उत्पादन भी बढ़कर दोगुना यानि चार लाख मीट्रिक टन के करीब हो गया है। इसी तरह जनपद में आलू के क्षेत्रफल करीब 700 हेक्टेयर हो गया है। 2017 में यह 410 हेक्टेयर था। अब जिले में आलू का उत्पादन 21 हजार मीट्रिक टन है। जो 2017 में 10 हजार 250 मीट्रिक टन था। टमाटर के क्षेत्रफल में दोगुने से भी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। 2017 में यह 325 हेक्टेयर था। आज 800 हेक्टेयर हो गया है और टमाटर का उत्पादन तीन गुना बढ़ गया है। जनपद में आई इस हरित क्रांति से छोटे किसानों को काफी फायदा हुआ है और साग भाजी की खेती से किसानों को अच्छा मुनाफा मिल रहा है। जनपद में किसान ट्रेच विधि से गन्ने की बुआई कर रहे हैं और साथ में उसी खेत में भिंडी की फसल भी लगा रहे हैं। जनपद में खीरे, प्याज, लहसुन, मिर्च के उत्पादन में अच्छी खासी वृद्धि हुई है।

Subscribe to my channel