हीट स्ट्रोक से बचने के उपाय

हीट स्ट्रोक से बचने के उपाय

हीट स्ट्रोक से बचने के उपाय

1. अधिक से अधिक पानी पीयें।

2. पसीना सोखने वाले पतले व हल्के रंग के वस्त्र ही पहने।

3. तेज धूप में निकलने से बचे, अगर तेज धूप में निकलना जरूरी है तो निकलते वक्त छाता लगा लें या टोपी पहन ले एवं ऐसे कपडे जिससे शरीर अधिक से अधिक ढका रहे।

4. यात्रा करते समय अपने साथ पर्याप्त मात्रा में पीने का स्वच्छ पानी रखे।

5. ओ०आर०एस० घर में बने हुये पेय पदार्थ जैसे लस्सी, चावल का पानी, नीबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें। ताकि शरीर में पानी की कमी की भरपाई हो सके।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

6. श्रमसाध्य कार्यों को ठंडे समय मे करने ध् कराने की प्रयास करें। कार्यस्थल पर पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था करें। कर्मियों को सीधी सूर्य की रोशनी से बचने हेतु सावधान करें।

7. पंखे, गीले कपड़ों का उपयोग करें तथा स्नान करे।

8. यदि सम्भव हो तो दोपहर 11.00 बजे से अपरान्ह 4.00 के मध्य धूप में निकलने से बचे।

 

हीट-स्ट्रोक का उपचार तथा फर्स्ट-एड

1. मनुष्य के शरीर के उच्च तापमान को नियंत्रित कर 100 डिग्री फा० तक रखने का प्रयास करें।

2. मरीज को ठण्डी जगह में रखें।

3. मरीज को ठण्डी हवा करें तथा उसके शरीर को स्पंज अथवा गीले कपडे से पोछें।

4. मरीज को ठण्डे पानी के टब में रखे अथवा उसके ऊपर बर्फ की पट्टी रखें जब तक की उसका तापमान 100 डिग्री फा० तक न हो जाए।