कबूतर बाजी में बलवा करने के छह आरोपी गिरफ्तार 

कबूतर बाजी में बलवा करने के छह आरोपी गिरफ्तार 

कबूतर बाजी में बलवा करने के छह आरोपी गिरफ्तार

 

(गौरव सिंघल)

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

सहारनपुर (नकुड)। पुलिस ने अंबेहटा में हुए झगड़े और बलवे के मामले में वांछित चल रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो बेसबॉल के डंडे भी बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि बीती 30 अप्रैल की रात इस्लामनगर रोड पर अंबेहटा में कबूतर बाजी को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से जमकर संघर्ष हुआ था। इस मामले में पुलिस ने 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस टीम ने अंबेहटा-गंगोह रोड स्थित एक आम के बाग से मेहरदीन, अफजाल, नदीम, लोकेश, अर्जुन और अरुण निवासीगण मोहल्ला झाबरी, अंबेहटा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में से लोकेश का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।