बाँदा रोटी बैंक टीम ने जरूरतमंदों को किया वृहद कपड़ा आदि का वितरण

बाँदा रोटी बैंक टीम ने जरूरतमंदों को किया वृहद कपड़ा आदि का वितरण

* * बाँदा रोटी बैंक टीम ने जरूरतमंदों को किया वृहद कपड़ा आदि का वितरण।**

_लगभग 250ग्रामीण हुए लाभान्वित_

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

 

आज दिनांक 03 मई 2026 को प्रत्येक रविवार की तरह आज भी बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के सह संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज जी के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के उपाध्यक्ष मोइनुद्दीन फ़ारूक़ी की अध्यक्षता में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम के नेतृत्व में, ग्राम प्रधान ग्राम दरदा श्री आशीष यादव(पप्पू) जी की उपस्थिति में,समाजसेवी ग्राम दरदा सुनील यादव के सहयोग से, बाँदा शहर के जिम्मेदार जागरूक लोगों के द्वारा दान में दिए गए कपड़े,किताबें,जूते चप्पल आदि का वितरण ग्राम दरदा ब्लॉक बड़ोखर तहसील बाँदा जनपद बाँदा के जरूरतमंद ग्रामीणों को किया गया तथा साथ ही ग्रामीणों को स्वास्थ्य,स्वच्छता,यातायात तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम की महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ात्मा के द्वारा जागरूक किया गया,सचिव मोहम्मद इदरीश ने सभी का आभार व्यक्त किया। उक्त कपड़े आदि पाकर ग्रामवासियों में अपार खुशी दिखाई दी सभी लोगों को दुआओं और आशीर्वाद से नवाजा उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाँदा रोटी बैंक से अध्यक्ष रिज़वान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, सचिव मोहम्मद इदरीश,कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम,महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ात्मा, उप शाखा प्रमुख छिप्तहरी अलीमुद्दीन,सदस्य नसीर खान,निहाल खान, शफ़ीक़ अहमद, शहाना खान आदि पदाधिकारी , सदस्यों एवं समाजसेवियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।