हम सब मिलकर गाय का सम्मान बढ़ाएं और उनके संरक्षण को अपनी प्राथमिकता बनाएं
हम सब मिलकर गाय का सम्मान बढ़ाएं और उनके संरक्षण को अपनी प्राथमिकता बनाएं

*हम सब मिलकर गाय का सम्मान बढ़ाएं और उनके संरक्षण को अपनी प्राथमिकता बनाएं*
ज़ी न्यूज इंडिया ब्यूरो राजीव अग्रवाल
गुलावठी
निराश्रित अस्थाई गौशाला नगर पालिका परिषद गुलावठी द्वारा संचालित में उन गायों को रखा जाता है जो स्वास्थ्य की दृष्टि से व दूध न देने की क्षमता खो चुकी होती हैं। उन निराश्रित गायों को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा नगर पालिका के सहयोग से उनका भोजन पानी व सुरक्षा व दवाइयां वह उनको उत्तम स्थान देकर आश्रय दिया जाता है।।
इस उत्तम कार्य में हम सब सनातन धर्म के लोग अपना तन मन और धन से सहयोग कर धर्म लाभ उठा सकते हैं।
अपने वेश कीमती समय में से सुबह 1 घंटा देकर इन निराश्रित गायों की सेवा कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
पुरुषोत्तम चौधरी (सचिव प्राचीन बड़ा महादेव मंदिर समिति) के सानिध्य में काफी गौ सेवक सुबह गौशाला में पहुंचकर तन मन धन से सहयोग कर गायों की सेवा करते हैं। हम सब भी मिलकर गाय का सम्मान बढ़ाएं और उनके संरक्षण को अपनी प्राथमिकता बनाएं गौ माता केवल एक पशु नहीं बल्कि हमारे संस्कारों की आत्मा है उनका अपमान ना करें बल्कि उन्हें सम्मान दें। गौ माता भारतीय संस्कृति, आत्मा करुणा का प्रतीक है। गाय माता में 33 कोटी देवी देवताओं का बास माना जाता है। उनकी सेवा करना ही सच्ची ईश्वर सेवा है जो समाज में सकारात्मकता लाती है। हमें गोवंश के संरक्षण सम्मान और उनकी रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। क्योंकि गाय का जीवन मानवता के लिए समर्पित है।
हम सब लोग निराश्रित अस्थाई गौशाला नगर पालिका परिषद गुलावठी में सुबह पहुंचकर गौ सेवा कर धर्म लाभ व पुण्य प्राप्त करें।
*गौ सेवा का संदेश—-सभी को संजीवनी देने वाले गौ माता की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है*।
जनहित में जारी।।

Subscribe to my channel