बजरंग दल नेता विकास त्यागी की देवबंद की प्राचीन पहचान देववृंद की पुनर्स्थापना और शक्तिपीठ मां बाला सुंदरी के कायाकल्प हेतु मुख्यमंत्री योगी से विशेष मांग

बजरंग दल नेता विकास त्यागी की देवबंद की प्राचीन पहचान देववृंद की पुनर्स्थापना और शक्तिपीठ मां बाला सुंदरी के कायाकल्प हेतु मुख्यमंत्री योगी से विशेष मांग

बजरंग दल नेता विकास त्यागी की देवबंद की प्राचीन पहचान देववृंद की पुनर्स्थापना और शक्तिपीठ मां बाला सुंदरी के कायाकल्प हेतु मुख्यमंत्री योगी से विशेष मांग

 

सीएम योगी का आगामी 7 मई को देवबंद आगमन का है कार्यक्रम

 

(गौरव सिंघल)

देवबंद (सहारनपुर)।

बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने आगामी 7 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन का स्वागत करते हुए एक महत्वपूर्ण मांग पत्र जारी किया है। विकास त्यागी ने स्पष्ट रूप से कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने इस प्रवास के दौरान देवबंद की पौराणिक अस्मिता को सम्मान देते हुए इसका नाम परिवर्तित कर ‘देववृंद’ करने की घोषणा करनी चाहिए। उन्होंने ऐतिहासिक तथ्यों का हवाला देते हुए बताया कि यह क्षेत्र प्राचीन काल में देववृंद के नाम से ही विख्यात था, जो कालांतर में अपभ्रंश होकर देवबंद बन गया। इस नाम परिवर्तन की मांग दशकों पुरानी है और इसके लिए हिंदू संगठनों द्वारा समय-समय पर व्यापक जन-जागरण अभियान भी चलाए गए हैं। विकास त्यागी का मानना है कि वर्तमान सरकार जिस प्रकार सांस्कृतिक विरासतों के पुनरुद्धार के लिए संकल्पित है, उसे देखते हुए यह उचित समय है कि इस पावन धरा को उसकी वास्तविक और गौरवशाली पहचान वापस मिले।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

नाम परिवर्तन के साथ-साथ विकास त्यागी ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र सिद्धपीठ त्रिपुरा मां श्रीबाला सुंदरी देवी मंदिर के सर्वांगीण विकास का विषय भी प्रमुखता से रखा है। उन्होंने मांग की है कि इस अति प्राचीन सिद्धपीठ का जीर्णोद्धार कराते हुए इसे विधिवत ‘तीर्थ क्षेत्र’ घोषित किया जाए, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें और इस शक्तिपीठ की गरिमा विश्व पटल पर स्थापित हो सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि देवबंद की भूमि का कण-कण सनातन संस्कृति के इतिहास से जुड़ा है, ऐसे में मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई ये घोषणाएं न केवल जनभावनाओं का सम्मान करेंगी, बल्कि क्षेत्र के आध्यात्मिक और पर्यटन विकास के नए द्वार भी खोलेंगी। विकास त्यागी ने आशा व्यक्त की है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी इस यात्रा के दौरान करोड़ों हिंदुओं की आस्था और इस क्षेत्र की सांस्कृतिक मांग को प्राथमिकता देते हुए ऐतिहासिक निर्णय लेंगे।