राखी कश्यप और उसके प्रेमी विक्रांत हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,हत्या में शामिल बागपत निवासी सुधारस चौहान और उसके साथी कपिल चौहान को पुलिस ने किया गिरफ्तार  

राखी कश्यप और उसके प्रेमी विक्रांत हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,हत्या में शामिल बागपत निवासी सुधारस चौहान और उसके साथी कपिल चौहान को पुलिस ने किया गिरफ्तार  

राखी कश्यप और उसके प्रेमी विक्रांत हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,हत्या में शामिल बागपत निवासी सुधारस चौहान और उसके साथी कपिल चौहान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के पास से हत्या में प्रयुक्त कार, राखी कश्यप का 25 बोर का लाइसेंसी पिस्टल, खून से सनी सुधारस चौहान की शर्ट, चाकू, हथौड़ा आदि हुआ बरामद

 

(गौरव सिंघल)

सहारनपुर। सहारनपुर के एसएसपी अभिनंदन सिंह ने पत्रकारों को जनपद के थाना बड़गांव और थाना मिर्जापुर क्षेत्र में मिले अज्ञात शवों से जुड़े मामलों का खुलासा करते हुए विस्तार से बिंदुवार जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पहले पुलिस सोच रही थी कि थाना बड़गांव क्षेत्र में 18 अप्रैल को मिला शव और 27 अप्रैल को थाना मिर्जापुर क्षेत्र में युवती का मिला शव अलग-अलग घटनाक्रम है लेकिन जैसे ही हमने गहराई से इस मामले में छानबीन की तो शीघ्र ही पता चल गया कि दोनों मामले आपस में जुड़े हुए हैं।उन्होंने थाना मिर्जापुर पुलिस और सर्विलांस टीम की सराहना करते हुए कहा कि दोनों ने मिलकर बहुत जल्द इस दोनों अज्ञात शवों का ना रहस्य उजागर कर दिया बल्कि पूरे मामले का पटाक्षेप करते हुए इन दोनों की हत्या में शामिल बागपत निवासी सुधारस चौहान और उसके साथी कपिल चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन दोनों के पास से हत्या में प्रयुक्त कार, राखी कश्यप का 25 बोर का लाइसेंसी पिस्टल, खून से सनी सुधारस चौहान की शर्ट, चाकू, हथौड़ा आदि बरामद कर लिया है।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

थाना मिर्जापुर पुलिस निरीक्षक सूबे सिंह ने दोनों हत्यारोपियों सुधारस चौहान और दवा कारोबारी कपिल चौहान को सहारनपुर की सीजेएम श्रीमती मीनाक्षी सिन्हा की कोर्ट में पेश किया। जिन्होंने दोनों को सहारनपुर जेल भेज दिया। एसएसपी ने इस मामले का अनावरण करने और दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रूपए देने की घोषणा की। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने इस पूरे प्रकरण में नई बात यह बताई कि मृतक विक्रांत डूडा अधिकारी मथुरा में एक प्लाट खरीद रहा था। राखी चाहती थी कि विक्रांत उस प्लाट को उसके नाम कराए। गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त सुधारस चौहान ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि राखी कश्यप ने अपने फ्लैट पर एक लड़की के साथ उसकी आपित्तजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और मुझसे 25 लाख रूपए ऐंठ लिए। रूपए लेने के बाद भी राखी उसे ब्लैकमेल करती रही। वह अपनी हर बात को जबरदस्ती मनवा लेती थी। उसने सुधारस चौहान को यह प्रलोभन दिया कि यदि वह विक्रांत को रास्ते से हटाने में सहयोग करेगा तो वह उसकी आपत्तिजनक वीडियो को नष्ट कर देगी। इसी उद्देश्य से सुधारस चौहान और राखी ने 16 अप्रैल को विक्रांत को राखी के फ्लैट पर बुलाया। जहां प्लाट के विषय पर विवाद बढ़ गया। विक्रांत द्वारा प्लाट अपने नाम से हस्तांतरित करने से इनकार करने पर उन दोनों ने अपनी-अपनी लाइसेंसी पिस्टलों से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। विक्रांत को तीन गोलियां मारी गई। सुधारस चौहान ने अपनी कार टाटा अल्टोज में विक्रांत का शव कपड़ों में लपेटकर रखा और राखी को साथ लेकर दिल्ली-देहरादून हाइवे पर सहारनपुर इलाके में बड़गांव के पास एक नदी में फेंक दिया। 24 अप्रैल को विक्रांत की पत्नी प्राची ने बागपत थाने में उसकी गुमशुदुगी दर्ज कराई। बागपत पुलिस ने संदेह के आधार पर राखी से थाने बुलाकर पूछताछ की लेकिन राखी ने विक्रांत की हत्या के संबंध में पुलिस को कुछ नहीं बताया। पुलिस ने राखी को छोड़ दिया। फिर राखी ने सुधारस चौहान को धमकी दी कि यदि पुलिस ने उसे दोबारा पकड़ा या परेशान किया तो वह विक्रांत की हत्या की घटना उजागर कर देगी। इससे डरकर सुधारस चौहान ने अपने साथी कपिल चौहान के साथ मिलकर राखी की हत्या की साजिश रची और वे दोनों कपिल की कार टाटा नेक्सोन में हथोड़ा, चाकू लेकर राखी को पार्टी के बहाने अपने साथ बागपत से सहारनपुर की ओर चल दिए। रास्ते में तीनों ने शराब पी और सहारनपुर के फतेहपुर कलां क्षेत्र के जंगल के एक फार्म हाउस पर पूर्व नियोजित योजना के तहत सुधारस और कपिल ने हथोड़े, चाकू से हमलाकर राखी की हत्या कर दी और कपड़ें में लपेटकर रस्सी से बांधकर उसके शव को रजापुर नौगांव क्षेत्र के एक रजवाहे में फेंक दिया।

पुलिस ने दोनों हत्यारोपी कपिल चौहान पुत्र रजत सिंह एवं सुधारस चौहान पुत्र समय सिंह चौहान निवासी बागपत को उनके घरों से गिरफ्तार किया। उनके पास से सुधारस की लाइसेंसी पिस्टल 32 बोर, सुधारस के तीन मोबाइल फोन, दो कारें, चाकू, हथोड़ा आदि बरामद किए।

इससे पूर्व शुक्रवार शाम को सहारनपुर के हकीकत नगर के श्मशानघाट में मृतका राखी के भाई विकास कश्यप ने अन्य परिजनों के साथ पुलिस की मौजूदगी में राखी कश्यप का अंतिम संस्कार किया था। राखी कश्यप उम्र 27 वर्ष के दो विवाह हुए थे। उसने अपने दोनों पतियों को तलाक दिया हुआ था। बागपत के गांव राजपुर खामपुर लोहारी गांव की मूल निवासी राखी कश्यप पिछले सात वर्षों से अपने माता, पिता और भाईयों से बिल्कुल भी संबंध नहीं रखे हुए थी और बागपत में अर्जुनपुर कालोनी में किराए के मकान में अकेली रहती थी। बहुत ही निर्धन परिवार की राखी कश्यप का बड़ा भाई राजीव कश्यप चाउमीन की रेहड़ी लगाता है और छोटा भाई विकास कश्यप मजदूरी करता है लेकिन इस उलट राखी कश्यप बड़े ठाठबाट की और फंतासी जिंदगी गुजार रही थी। पुलिस जांच में पता चला कि वह लोगों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उनसे मोटी रकमें वसूलती थी। उसकी इन आदतों के चलते उसकी और विक्रांत की जान चली गई। विक्रांत की विवाहिता पत्नी प्राची विधवा हो गई और उससे संबंध रखने वाले विवाहित युवक सुधारस चौहान और उसकी साथी कपिल चौहान दोहरे हत्याकांड में जेल की सलाखों के पीछे चले गए।