स्मार्ट मीटर के विरोध में आम आदमी पार्टी ने महावीर चौक पर प्रदर्शन किया।

स्मार्ट मीटर के विरोध में आम आदमी पार्टी ने महावीर चौक पर प्रदर्शन किया।

स्मार्ट मीटर के विरोध में आम आदमी पार्टी ने महावीर चौक पर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष अरविन्द बालियान के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में स्मार्ट मीटर की प्रतियां जलाई गई। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली उपभोक्ताओं को लूटा जा रहा है। प्रीपेड स्मार्ट मीटर के बिल उपभोग से कई गुना अधिक आ रहे हैं । बिल जमा करने के बावजूद घरेलू बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। महंगी बिजली की मार प्रत्येक उपभोक्ता झेलने को मजबूर है। योगी सरकार और बिजली कंपनियां मिलकर भोली भाली जनता को लूटने में लगी है। जिला अध्यक्ष अरविन्द बालियान ने प्रीपेड स्मार्टमीटर को उखाड़ फेंकने की जरूरत पर बल देते हुए इसे बदले जाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में जिला महासचिव अजय चौधरी, सदर विधान सभा अध्यक्ष शिवा सिंघल, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप तोमर, संजीव मान , अजय बरवाला, पूर्व जिला महासचिव तसव्वुर हुसैन, शहजाद, इसरार , कार्तिक, शाहना परवीन आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।