आरबीआर स्कूल प्रांगण में विश्व प्रकृति दिवस पर किया पौधारोपण

आरबीआर स्कूल प्रांगण में विश्व प्रकृति दिवस पर किया पौधारोपण
रेवाड़ी28जुलाई आदर्श शर्मा
विश्व प्रकृति दिवस पर आज बासदूदा स्थित आरबीआर स्कूल के प्रांगण में पौधारोपण किया गया तथा प्रकृति की रक्षा का संकल्प भी लिया गया स्कूल संचालक मुकेश यादव ने कहा की आज प्रकृति विनाश की ओर जा रही है। इसके संतुलन के लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए तथा इसका संतुलन बनाकर रखना चाहिए ।आज विश्व में औद्योगिक संस्थान बढ़ जाने से सभी तरह का प्रदूषण जैसे वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण ,भूमि प्रदूषण ,जल प्रदूषण आदि बढ़ने से प्रकृति का संतुलन बिगड़ता जा रहा है। जिससे विनाश की ओर अग्रसर हो रहे हैं यदि हमें आने वाली पीजी को बचाना है और प्रकृति संतुलन समान रखना है तो इसके लिए जरूरी है कि हम पौधारोपण ज्यादा से ज्यादा संख्या में करें और विनाश से बचें। इस मौके पर अध्यापक गण मीना, यादव मुनेश यादव ,बाल किशन कोलाना एवं विद्यार्थी मौजूद रहे और वृक्षारोपण और इनके पालन-पोषण का संकल्प भी लिया।

Subscribe to my channel