जनसंवाद का कोई औचित्य नहीं, खानापूर्ति करने आ रहे हैं मुख्यमंत्री : विधायक चिरंजीव राव

जनसंवाद का कोई औचित्य नहीं, खानापूर्ति करने आ रहे हैं मुख्यमंत्री : विधायक चिरंजीव राव

– पिछले 9 साल में नहीं याद आई रेवाड़ी की

– अधूरी पड़ी है सभी परियोजनाएं, समस्याओं का लगा हुआ है अंबार

रेवाड़ी। 28जुलाई आदर्श शर्मा
प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा रेवाड़ी में किए जा रहे जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर विधायक चिरंजीव राव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा प्रदेश में भाजपा की सरकार बने हुए 9 वर्ष बीत चुके हैं अभी तक कोई जनसंवाद कार्यक्रम नहीं हुआ तो अब जनसंवाद का कोई औचित्य नहीं रह जाता है, मुख्यमंत्री केवल खानापूर्ति करने के लिए यहां आ रहे हैं। विधायक संजीव राव ने कहा यदि जनता के बीच जाना है तो पहले यह बताएं पिछले 9 साल में भाजपा ने रेवाड़ी को क्या दिया है। पिछले 9 वर्षों से धारूहेड़ा वासी भिवाड़ी से आ रहे दूषित पानी से परेशान हैं उसके लिए सरकार ने अब तक क्या कदम उठाए हैं। बरसात होते ही रेवाड़ी शहर तालाब का रूप ले लेता है, इसके समाधान के लिए अभी तक स्ट्रांग ड्रेनेज वॉटर सिस्टम क्यों नहीं डाला गया है। एम्स की घोषणा हुए 8 साल बीत चुके हैं अभी तक एम्स का शिलान्यास क्यों नहीं हुआ है। लड़कों के कॉलेज की बिल्डिंग क्यों तैयार नहीं हो पा रही है। रेवाड़ी और धारूहेड़ा का बस स्टैंड कब तक तैयार होगा। पीपीपी मोड पर माजरा श्योराज में बनने वाला मेडिकल कॉलेज खटाई में क्यों डाला गया। इसी तरह मसानी बराज से निकलने वाला अनट्रीटेड वाटर आज भी उसी तरह आ रहा है।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

विधायक चिरंजीव राव ने कहा इसी तरह रेवाड़ी शहर को पीने का पानी समय पर नहीं मिल रहा, शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़े हैं, बेसहारा पशु घूम रहे हैं, सड़कें टूटी पड़ी हैं, शिविर ओवरफ्लो हो रहे हैं, पार्कों की दुर्दशा हो रही है, आए दिन व्यापारियों के साथ लूट और डकैती पड़ रही है, प्रॉपर्टी आईडी व फैमिली आईडी की वजह से लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है इत्यादि समस्याओं से रेवाड़ी की जनता जूँझ रही है। लेकिन रेवाड़ी की जनता की पिछले 9 साल से कोई सुध नहीं ली गई तो अब जनता से किस बात का संवाद किया जा रहा है। अब तो जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है और अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस की सरकार बनने पर जनता की सभी समस्याओं का समाधान करवा दिया जाएगा।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट