न्यू ईरा स्कूल की छात्रा ने मूल्यवर्धित पौष्टिक आहार प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान

न्यू ईरा स्कूल की छात्रा ने मूल्यवर्धित पौष्टिक आहार प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान
रेवाड़ी11अगस्त आदर्श शर्मा
खंड खोल के कुण्ड स्थित न्यू एरा स्कूल की छात्रा संजना पुत्री कृष्ण कुमार निवासी माजरा ने खोल में आयोजित मूल्य वर्धित पौष्टिक आहार प्रतियोगिता में खंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।इस प्रतियोगिता में मनुष्य के पौष्टिक तथा शरीर को सुदृढ़ बनाने के आहार विधि के बारे में यह प्रतियोगिता खोल में आयोजित की गई थी। स्कूल संचालक मास्टर नरेंद्र सिंह ने बताया की स्कूल की छात्रा संजना ने सभी स्कूल के विद्यार्थियों को पीछे छोड़ते हुए खंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। न्यू ईरा स्कूल में विद्यार्थियों के बौद्धिक तथा मानसिक विकास के लिए हर प्रकार के कार्यक्रम करवाए जाते हैं ।अध्यापन के साथ-साथ प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए भी निशुल्क पढ़ाई प्रदान की जाती है। मास्टर नरेंद्र सिंह ने संजना को सम्मानित करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट

Subscribe to my channel