बाल विवाह मुक्त भारत करने की दिलाई शपथ

बाल विवाह मुक्त भारत करने की दिलाई शपथ
कुंड रेवाड़ी
खंड खोल के गांव बास दूदा स्थित आरबीआर स्कूल में बाल विवाह मुक्त भारत कराने की शपथ दिलाई गई इस मौके पर भाजपा एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बालकिशन कोलाना ने बच्चों सहित सभी अध्यापकों को यह शपथ दिलाई ।उन्होंने कहा बाल विवाह से दो परिवारों की जिंदगी खराब होती है । युवा एवं युवती को अपना मनपसंद साथी चुनने में परेशानी भी होती है ।भारत में यह प्रथा बहुत पहले ही रोक दी गई थी परंतु कुछ अशिक्षित लोग आज भी इस पर था में शामिल है। उन्होंने शपथ दिलाते हुए कहा की हम इस प्रथा को रोकने में यथासंभव सरकार की मदद करेंगे तथा ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जिससे इस प्रथा को बढ़ावा मिलता हो ।इस मौके पर प्रिंसिपल रविंद्र निनानिया,तरुण निन्नानिया, बुद्धि प्रकाश, हितेश, दौलतराम, मुस्कान ,मीना ,मुनेश, भारती ,सुनीता ,ज्योति ,सुनीता मीनाक्षी ,मुकेश आदि मौजूद रहे

Subscribe to my channel