महान क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में दी श्रद्धांजलि

महान क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में दी श्रद्धांजलि
रेवाड़ी, 17 अगस्त, आदर्श शर्मा
17 अगस्त, 1909 इतिहास की वो तारीख जब क्रांति के महानायक कहे जाने वाले मदनलाल ढींगरा शहीद हो गए। आजादी की अलख जगाने वाले क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा ने मात्र 25 साल की उम्र में देश के लिए खुद को न्योछावर कर दिया। आज भाजपा जिला कार्यालय में उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए प्रीतम चौहान ने यह बात कार्यकर्ताओं को बताई। उन्होंने बताया की सर विलियम हट कर्नल वायली की हत्त्या के आरोप में जब उन्हे फांसी की सजा सुनाई गई तो सजा सुनाए जाने के दौरान उन्होंने कहा, मुझे गर्व है कि मैं अपना जीवन देश को समर्पित कर रहा हूं। 17 अगस्त, 1909 को लंदन की पेंटविले जिले में उन्हें फांसी की सजा दी गई और देश के लिए वो शहीद हो गए। जिला कार्यालय में उन्हे अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में जिला महामन्त्री अशोक मूदगिल, बलजीत यादव, पंडित हिमांशु पालीवाल, बाबूलाल छावडी, बीरसिंह छावडी, डीएम यादव सुंदरलाल बिठवाना, रविंदर खंडेलवाल,अमित चिल्लर,य ुधवीर फोगाट, यश्वीर, नवीन कुमार, डॉक्टर बजरंग, दौलत आदि उपस्थित रहे।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट

Subscribe to my channel