पंच परण मंत्र पर आधारित आजादी महोत्सव मनाया

पंच परण मंत्र पर आधारित आजादी महोत्सव मनाया
कुण्ड रेवाड़ी
खंड खोल के गांव बास दूदा स्थित आरबीआर स्कूल में पंच परण मंत्र पर आधारित आजादी अमृत महोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गांव माजरा के सरपंच रविंद्र कुमार रहे रविंद्र कुमार ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंच परण मंत्र दिए गए हैं ।जो देश के विकास में तथा इसकी एकता और अखंडता को बढ़ाते हैं। उन्होंने सभी देशवासियों को देश को सर्वोपरि रखते हुए भाईचारा कायम करना और अपने देश का विकास करना है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल संचालिका मुकेश यादव ने की उन्होंने कहा आजादी के इस अमृत महोत्सव में हमें अपने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना है। उन्होंने सभी देशवासियों से अपील करते हुए इस अमृत महोत्सव को मनाने की अपील की ।इस मौके पर प्रिंसिपल रविंद्र निन्नानियां, बुद्धि प्रकाश, दौलतराम, मुनेश, तरुण यादव, बालकिशन कोलाना आदि मौजूद रहे।

Subscribe to my channel