चिरंजी राव ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

चिरंजी राव ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
रेवाड़ी। 20अगस्त आदर्श शर्मा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न श्री राजीव गाँधी जी की जयंती पर रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ राजीव चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की एवं आस्था कुंज में बुजुर्गों व बच्चों में फल वितरित किए। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि श्री राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उन्होंने भारत को सुचना क्रांति एवं कम्पूटर युग से जोडा जिसके चलते आज भारत सूचना और संचार में इतना समृद्ध हो गया है और लाखों लोगो को रोजगार प्राप्त हो रहा है। इसके अलावा पंचायती राज, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण और मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष उन्ही की देन है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी को लोग ऐसे प्रधानमंत्री के रूप में याद करते हैं, जिन्होंने देश में खेल व कंप्यूटर को बढावा देने के लिए काफी कुछ किया। भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी एक महान दार्शनिक के साथ साथ कंप्यूटर युग के निर्माता थे। राजीव-लोंगोवाल समझौता राजीव गांधी जी ने किया था जिसको आधार बनाकर माननीय सुर्पिम कोर्ट ने हरियाणा के पक्ष में एसवाईएल का फैसला सुनाया था। इसके अलावा नोर्थ ईस्ट की शांति के लिए असम समझौता कराने वाले भी वे ही थे। उन्होंने देश के लिए ओर भी हितकारी कई कार्य किये। ऐसी महान शख्सियत को हमसे आतंकवादी गतिविधियों के चलते खो दिया, उन्होंने देश के लिए अपनी शहादत दी, उनकी कमी हमेशा रहेगी। उन्होंने बताया आज उनके जन्मदिन के मौके पर हर वर्ष की भांति आस्था कुंज पहुंचकर बुजुर्गों आशीर्वाद लिया और बच्चों को प्यार दिया।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट

Subscribe to my channel